Agniveer Recruitment 2026: युवाओं के लिए शानदार मौका, बढ़ गई अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन की तिथि, उम्मीदवार अब इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन
Agniveer Recruitment 2026: युवाओं के लिए शानदार मौका, बढ़ गई अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन की तिथि, उम्मीदवार अब इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन
Agniveer Recruitment 2026 | Photo Credit: IBC24
- आवेदन की अंतिम तिथि 10 अप्रैल 2026 तक बढ़ाई गई
- कुल 25,000 पदों पर भर्ती होगी, जिसमें 8वीं पास से स्नातक तक पात्र हैं
- छत्तीसगढ़ रोजगार विभाग द्वारा निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग उपलब्ध कराई जाएगी
सूरजपुर: Agniveer Recruitment 2026 भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 01 अप्रैल 2026 तक निर्धारित की गई थी। अब उसकी अंतिम तिथि 10 अप्रैल 2026 तक बढ़ा दी गयी है।
Agniveer Recruitment 2026 इंडियन आर्मी रैली 2026 अग्निवीर के लिए 25 हजार पद आमंत्रित की गयी है। जिसमें 8वीं पास से स्नातक तक जीडी ट्रेडमैन क्लर्क टेक्नीशियन 17.5 से 23 वर्ष हवलदार-20 से 25 वर्ष तक केवल अविवाहित पुरुष एवं महिला पात्र है। आवेदन शुल्क-सभी वर्ग के लिए 250 रुपये है। आवेदकों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन वेबसाइट (www.joinindianarmy.nic.in) पर आवेदन आमंत्रित किया गया है। अग्निवीर भर्ती अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर व अग्निवीर ट्रेडमेन के पदों पर भर्ती जारी की गई है।
इसके अतिरिक्त सिपाही के पदों के लिए भी पुरुष आवेदकों से आवेदन मंगाए गए है। जो अभ्यर्थी थल सेना अग्निवीर भर्ती हेतु आवेदन कर चुके हैं लिखित परीक्षा की तैयारी हेतु सेना भर्ती कार्यालय रायपुर द्वारा 01 जून से 15 जून तक पंजीकृत अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन परीक्षा (सीईई) आयोजित किया जाना संभावित है। भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती हेतु पंजीकृत अभ्यर्थियों को छ.ग. रोजगार विभाग द्वारा निःशुल्क कोचिंग प्रदान किया जायेगा।
इसके साथ ही जो आवेदक लिखित परीक्षा हेतु निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग प्राप्त करना चाहते है वे रोजगार विभाग के पोर्टल https:\\erojgar.cg.gov.in पर अग्निवीर भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा की तैयारी हेतु निःशुल्क प्रशिक्षण के ऑनलाइन आवेदन पर क्लिक कर अपनी व्यक्तिगत जानकारी सहित आवेदन छ.ग. रोजगार विभाग को प्रेषित कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र सूरजपुर छ.ग. में संपर्क किया जा सकता है।
इन्हें भी पढें:-
- शहमात The Big Debate: उम्मीदें हैं भारी… Bastar 2.0 की तैयारी! अब फोकस में विकास.. ब्लू प्रिंट में क्या है खास? पीएम मोदी से सीएम साय ने की मुलाकात
- Vande Bharat: चुनावी अखाड़ा.. असम में ब’खेड़ा’! ‘पकड़म-पकड़ाई’ वाला सियासी खेल! क्या तीन देशों के पासपोर्ट का दावा कांग्रेस को पड़ेगा भारी?
- शह मात The Big Debate: तेज हुआ मेल-जोल.. नरोत्तम का क्या है गोल? लड़ाई के लिए कांग्रेस तैयार, क्या दतिया में होगा उपचुनाव?

Facebook


