AIIMS Raipur News: AIIMS अस्पताल की तीसरी मंजिल से गिरा मरीज, मौके पर हुई मौत, सुरक्षा व्यवस्था की खुली पोल
AIIMS Raipur News: AIIMS रायपुर में एक मरीज अस्पताल की तीसरी मंजिल से नीचे गिर गया। इस हादसे में मरीज की मौके पर ही मौत हो गई।
AIIMS Raipur News/image source: AIIMS Raipur
- AIIMS रायपुर में एक मरीज अस्पताल की तीसरी मंजिल से नीचे गिर गया।
- इस हादसे में मरीज की मौके पर ही मौत हो गई।
- पुलिस की टीम ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
AIIMS Raipur News: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के AIIMS अस्पताल से जुड़ी एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां एक मरीज अस्पताल की तीसरी मंजिल से नीचे गिर गया। इस हादसे में मरीज की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे की खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर (AIIMS Raipur News) पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी में रखवाया है। वहीं पुलिस जांच में जुटी है कि, यह हादसा कैसे हुआ।
क्या है मामला?
अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार, करण नायक बंजारा नामक मरीज का इलाज एम्स अस्पताल के B ब्लॉक में बी4 वार्ड में चल रहा था। रक्त संबंधी बीमारी इलाज के चलते मरीज अस्पताल में भर्ती था। वहीं शुक्रवार को मरीज अस्ताल की तीसरी मंजिल से नीचे गिर गया। इस हादसे में मरीज की मौके पर मौत हो गई। (AIIMS Raipur News) इस हादसे की खबर मिलते ही आमानाका पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी में रखवाया है। वहीं पुलिस जांच में जुटी है कि, यह हादसा कैसे हुआ।
फिर उठे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
AIIMS Raipur News: सवाल यह भी उठ रहा है कि, इतने बड़े अस्पताल में सुरक्षा के इंतजाम कैसे नहीं है। बताया जा रहा है कि, AIIMS रायपुर में सुरक्षा के कोई भी समुचित इंतजाम नहीं है। लोगों ने यह भी बताया है कि, मरीजों से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी में मरीजों का कीमती सामान चोरी हो चुका है। बार-बार हो रही (AIIMS Raipur News) लापरवाही के बाद भी AIIMS प्रशासन की तरफ से अब तक कोई कडा कदम नहीं उठाया गया है।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Shahdol Pandit Rape Case : “मुझे जात-पात से नहीं है कोई दिक्कत”…8 साल तक पुजारी ने युवती के साथ किराये के मकान में मिटाई हवस, शादी का नाम लेते ही जो हुआ..
- Band Baja Bitiya GOEL TMT Advertisement: ‘हिंसा कल्चर नहीं है…ट्रेडिशन नहीं’ स्मृति ईरानी ने गोयल टीएमटी की सामाजिक सरोकार की पहल ‘बैंड-बाजा-बिटिया’ को सराहा, इंस्टाग्राम पर किया शेयर
- Jonathan Trott Retirement: टी-20 क्रिकेट विश्वकप में इस टीम का सफर ख़त्म.. मुख्य कोच ने ले ली टीम से भावुक विदाई, देखें तस्वीरें

Facebook


