Ambikapur Chakubaji News: प्रदेश के इस इलाके में हुई चाकूबाजी, नाबालिग ने युवक पर किया जानलेवा हमला, और फिर…
Ambikapur Chakubaji News: अंबिकापुर शहर में चाकूबाजी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। यहां गाली देने से मना करना एक युवक को भारी पड़ गया।
Ambikapur Chakubaji News/Image Credit: IBC24.in
- छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर शहर में चाकूबाजी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं।
- अंबिकापुर शहर के बस स्टैंड में नाबालिग ने एक युवक को चाकू मार दिया।
- पुलिस ने नाबालिग आरोपी को गिफ्तार कर लिया है।
Ambikapur Chakubaji News: अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर शहर में चाकूबाजी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला शहर के बस स्टैंड का है, जहां गाली देने से मना करना एक युवक को भारी पड़ गया। शराब के नशे में धुत एक नाबालिग ने युवक के गले और चेहरे पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक का मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने आरोपी नाबालिग को गिरफ्तार कर बाल संप्रेषण गृह भेज दिया है।
क्यों हुआ विवाद?
घटना मंगलवार रात की है जहां बस स्टैंड में सागर सोनी अपने कंपनी के अधिकारी से मोबाइल पर बात कर रहा था। इसी दौरान पास में मौजूद एक नाबालिग शराब के नशे में जोर-जोर से गाली-गलौज कर रहा था। सागर ने उसे सिर्फ इतना कहा कि वह फोन पर बात कर रहा है, (Ambikapur Chakubaji News) इसलिए गाली न दे इसी बात से नाराज नाबालिग ने पीछे से सागर का सिर पकड़ लिया और चाकू से उसके गले पर वार कर दिया। इसके बाद उसने दोबारा चेहरे पर भी चाकू से हमला कर दिया।
घायल युवक का इलाज जारी
Ambikapur Chakubaji News: हमले के दौरान मौके पर मौजूद सागर के दोस्त करन और अजीज ने बीच-बचाव कर उसकी जान बचाई। गंभीर रूप से घायल सागर के गले और चेहरे से काफी खून बह गया, जिसके बाद दोस्तों ने उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया और परिजनों को सूचना दी। फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपी नाबालिग को गिरफ्तार कर उसे बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- PM Kisan 24th Installment Date : PM Kisan सम्मान निधि की 24वीं किस्त पर बड़ा अपडेट! इस तारीख के बाद खाते में आ सकते हैं 2000, पहले कर लें ये जरूरी काम
- Chhatarpur Goli Kand News: धीरेंद्र शास्त्री के भाई समेत 2 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपियों ने जमीन विवाद में चलाई थी गोली
- Bihar Police Viral Video ASI Lungi : वर्दी नहीं, लुंगी में थाना चला रहे थे ASI साहब! महिला फरियादी से ऐसे लिया आवेदन, VIDEO वायरल होते ही मचा बवाल

Facebook


