Crime News. image source- IBC24
अंबिकापुरः Ambikapur News: सरगुजा जिले के दरिमा पुलिस ने अपनी ही पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी पति ने मामूली विवाद पर अपनी पत्नी के सर पर टांगी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। घटना के बाद आरोपी पति फरार था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
Ambikapur News: दरअसल, मामला दरिमा थानाक्षेत्र के पंपापुर इलाके का है जहां का रहने वाला इंदर राम अपनी पत्नी सवीना के साथ निवास करता था। एक और दो अप्रैल की दरमियानी रात दोनों के बीच मामूली बात को लेकर झगड़ा हुआ और झगड़े से नाराज आरोपी पति इंदरराम ने घर पर सो रही अपनी पत्नी सवीना पर टांगी से ताबड़तोड़ हमला कर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद गंभीर रूप से घायल सवीना को पहले अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल और फिर रायपुर अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई घटना के बाद से आरोपी फरार था।
ऐसे में पुलिस को मूखबीर से सूचना मिली कि आरोपी पति इंदर राम गांव आया हुआ है, जिसके बाद दरिमा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज कर उसे जेल दाखिल कर दिया है। एक बार फिर सरगुजा जैसे आदिवासी अंचल में मामूली विवाद और नशा रिश्तों के कत्ल का एक बड़ा कारण साबित हुआ है।