Ambikapur Delhi Train Update : सरगुजा से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा, अब हफ्ते में 2 दिन दौड़ेगी यह पसंदीदा एक्सप्रेस ट्रेन!

सरगुजा संभाग के रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे प्रशासन ने अंबिकापुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस ट्रेन के फेरों में बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। अब यह ट्रेन सप्ताह में एक दिन के बजाय दो दिन संचालित होगी। लंबे समय से उठ रही मांग पूरी होने से दिल्ली आने-जाने वाले हजारों यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

Ambikapur Delhi Train Update :  सरगुजा से दिल्ली जाने वाले  यात्रियों के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा, अब हफ्ते में 2 दिन दौड़ेगी यह पसंदीदा एक्सप्रेस ट्रेन!

Ambikapur Delhi Train Update / Image source : FILE

Modified Date: June 22, 2026 / 10:58 pm IST
Published Date: June 22, 2026 10:55 pm IST
HIGHLIGHTS
  • अंबिकापुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस अब सप्ताह में दो दिन चलेगी।
  • पहले यह ट्रेन हफ्ते में केवल एक दिन संचालित होती थी।
  • यात्रियों को टिकट कन्फर्मेशन और सीट की समस्या से मिलेगी राहत।

अंबिकापुर: Ambikapur Delhi Train Update :  सरगुजा संभाग के रेल यात्रियों के लिए एक बेहद राहत भरी खबर सामने आई है। रेलवे प्रशासन ने अंबिकापुर से दिल्ली के बीच चलने वाली अंबिकापुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस ट्रेन के फेरों में बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। अब यह ट्रेन सप्ताह में एक दिन के बजाय दो दिन संचालित की जाएगी।

पहले सिर्फ एक दिन चलती थी ट्रैन

पहले यह ट्रेन हफ्ते में सिर्फ एक ही दिन चलती थी, जिससे दिल्ली जाने वाले यात्रियों को टिकट कंफर्मेशन और सीट की भारी समस्या का सामना करना पड़ता था।Ambikapur Hazrat Nizamuddin Expressक्षेत्र के लोगों द्वारा लंबे समय से इस ट्रेन के फेरे बढ़ाने की मांग की जा रही थी। रेलवे के इस फैसले से अब यात्रियों को सफर के लिए अधिक विकल्प मिलेंगे और दिल्ली आने-जाने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

काफी समय से की जा रही थी मांग

Surguja Division Railway Newsअंबिकापुर से दिल्ली के बीच चलने वाली यह सीधी ट्रेन उत्तर छत्तीसगढ़ के हजारों यात्रियों के लिए बेहद जरूरी है। पढ़ाई, नौकरी, व्यापार, इलाज और सरकारी कामों के लिए बड़ी संख्या में लोग दिल्ली और उत्तर भारत आते-जाते हैं। पहले यह ट्रेन सप्ताह में केवल एक दिन चलती थी, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी होती थी। इसी वजह से सरगुजा क्षेत्र के नेताओं, सामाजिक संगठनों और यात्री संघों द्वारा लगातार रेल मंत्रालय से इस ट्रेन के फेरे बढ़ाने की मांग की जा रही थी।

इन्हें भी पढ़ें :


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.