Ambikapur Gangrape with Two Girl News : शादी से लौट रहीं 2 मासूमों के साथ दरिंदगी! परिवार ने आरोपियों की संख्या को लेकर किया बड़ा खुलासा, इलाके में भारी तनाव

अंबिकापुर के सीतापुर क्षेत्र में दो नाबालिग बच्चियों के साथ गंभीर अपराध का मामला सामने आया है। शादी समारोह से लौटते वक्त हुई इस घटना ने पूरे इलाके में आक्रोश पैदा कर दिया है, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Ambikapur Gangrape with Two Girl News  : शादी से लौट रहीं 2 मासूमों के साथ दरिंदगी! परिवार ने आरोपियों की संख्या को लेकर किया बड़ा खुलासा, इलाके में भारी तनाव

Wadrafnagar Gang Rape News. Image Source- IBC24


Reported By: Abhishek Soni,
Modified Date: April 29, 2026 / 11:32 am IST
Published Date: April 29, 2026 11:30 am IST
HIGHLIGHTS
  • अंबिकापुर में नाबालिग बच्चियों के साथ गंभीर अपराध का मामला
  • परिवार का दावा—घटना में 9–10 युवक शामिल
  • पुलिस ने 3 नामजद आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू की

अंबिकापुर: Ambikapur Gangrape with Two Girl छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग के अंबिकापुर ज़िले से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ के सीतापुर थाना क्षेत्र में दो आदिवासी नाबालिग बच्चियाँ हैवानियत का शिकार हुई हैं। शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रही इन बच्चियों के साथ 9-10 युवकों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया है, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने नामजद 3 आरोपियों पर मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाई शुरू कर दी है।

शादी समारोह में शामिल होने गई थी बच्चियां

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चियाँ अपने घर के पास ही आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गई थीं। जब दोनों वापस लौट रही थीं, तभी आरोपियों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और इस घिनौने कृत्य को अंजाम दिया। Ambikapur Crime News पुलिस ने इस मामले में फिलहाल तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

परिवार के मुताबिक 9-10 युवकों ने घटना को दिया अंजाम

हालाँकि, पीड़ित परिवार के दावों ने इस मामले को और भी अधिक गंभीर बना दिया है। परिजनों का आरोप है कि घटना में केवल तीन नहीं, बल्कि 9 से 10 युवक शामिल थे। इस सामूहिक दुष्कर्म की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। Sitapur Gangrape Case,  पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए क्षेत्र में छानबीन तेज कर दी है। फ़िलहाल सीतापुर थाना पुलिस ने इस मामले की गहन जांच में जुटी है।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.