Ambikapur Rape Case: छत्तीसगढ़ के इस जिले में महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट में डाली बोतल, सर भी कुचला… अब ये मांग लेकर सड़कों पर उतरी कांग्रेस

Ambikapur Rape Case: अंबिकापुर में निर्भया कांड को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस ने इस मामले में विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।

Ambikapur Rape Case: छत्तीसगढ़ के इस जिले में महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट में डाली बोतल, सर भी कुचला… अब ये मांग लेकर सड़कों पर उतरी कांग्रेस

ambikapur news/ image source: ibc24

Modified Date: April 7, 2026 / 11:11 am IST
Published Date: April 7, 2026 11:11 am IST
HIGHLIGHTS
  • अंबिकापुर में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • कैंडल मार्च निकालकर विरोध
  • आरोपी अब तक पुलिस गिरफ्त से दूर

Ambikapur Rape Case: अंबिकापुर: अंबिकापुर में निर्भया कांड को लेकर अब विरोध तेज हो गया है। कांग्रेस ने इस मामले में सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। कैंडल मार्च के जरिए कार्यकर्ता और स्थानीय लोग पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग उठा रहे हैं। शहर के अलग-अलग हिस्सों से लोग इस विरोध में शामिल हो रहे हैं, जिससे माहौल पूरी तरह आक्रोशपूर्ण बना हुआ है।

Ambikapur News: निर्भया कांड में कांग्रेस करेगी प्रदर्शन

दरअसल, घटना के बाद से अब तक आरोपी का कोई सुराग नहीं मिल पाया है, जिससे लोगों में नाराजगी लगातार बढ़ रही है। कांग्रेस ने पुलिस और प्रशासन पर सवाल उठाते हुए जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है। प्रदर्शन के जरिए प्रशासन पर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है, ताकि मामले में तेजी आए और पीड़िता को न्याय मिल सके।

CG Crime News: यह है पूरा मामला

दरअसल, अंबिकापुर में महिला की जघन्य हत्या का मामला सामने आया है, आरोपी की हैवानियत ऐसी रही कि धारदार हथियार से महिला के गले पर वार कर उसकी पहचान छुपाने के लिए चेहरे को पत्थर से कुचल दिया गया, इतना ही नहीं महिला के प्राइवेट पार्ट में प्लास्टिक की बोतल भी डाली गई। आशंका जताई जा रही है कि महिला के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है। शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके में हुई इस वारदात के बाद लोगों में आक्रोश है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। दरअसल पूरा मामला अंबिकापुर के कोतवाली थाना क्षेत्र का है, जहां शुक्रवार सुबह रिंग रोड स्थित महामाया मंदिर के गेट के पास नग्न अवस्था में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस, साइबर सेल और डॉग स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंची, वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी और एडिशनल एसपी भी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई। स्थानीय लोगों के अनुसार महिला की निर्ममता से हत्या की गई है और दुष्कर्म की आशंका भी जताई जा रही है। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज में देर रात महिला एक व्यक्ति के साथ नजर आई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है। मृतका की पहचान घुमंतू महिला के रूप में हुई है, वहीं इस जघन्य अपराध में कितने लोग शामिल हैं, यह अब भी बड़ा सवाल बना हुआ है।

woman murder Chhattisgarh: आरोपी को अंबिकापुर रेलवे स्टेशन परिसर में घूमते हुए देखा गया

जांच के दौरान सामने आया है कि आरोपी को अंबिकापुर रेलवे स्टेशन परिसर में घूमते हुए देखा गया था। स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों में उसकी तस्वीर कैद हो गई है, जो अब पुलिस के लिए महत्वपूर्ण सुराग बन गई है। फुटेज में आरोपी की मौजूदगी ने यह साफ कर दिया है कि वह घटना के बाद शहर में ही इधर-उधर घूम रहा था, जिससे पुलिस को उसके मूवमेंट को ट्रैक करने में मदद मिल रही है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।