IBC24 Jansamwad: जनप्रतिनिधियों से जनता से जुड़े मुद्दों पर सीधा सवाल, देखें रविवार दोपहर एक बजे से सिर्फ आईबीसी24 पर

IBC24 Jansamwad surguja

IBC24 Jansamwad: जनप्रतिनिधियों से जनता से जुड़े मुद्दों पर सीधा सवाल, देखें रविवार दोपहर एक बजे से सिर्फ आईबीसी24 पर

IBC24 Jansamwad surguja

Modified Date: August 5, 2023 / 10:23 pm IST
Published Date: August 5, 2023 10:23 pm IST

IBC24 Jansamwad surguja: सरगुजा। छत्तीसगढ़ — मध्यप्रदेश का नंबर वन न्यूज चैनल आईबीसी24 के खास चुनावी कार्यक्रम जनसंवाद का आयोजन इस बार छत्तीसगढ़ के सरगुजा में होने जा रहा है। इस कार्यक्रम में राजनीतिक दलों के नेताओं से आईबीसी24 जनता से जुड़े मुद्दों पर सीधा सवाल करेगा और अपनी सामाजिक प्रतिबद्वता को निभाते हुए जनप्रतिनिधियों की बातों को आप तक पहुंचाएगा।

आपको बता दें कि यह कार्यक्रम 06 अगस्त 2023 रविवार को दोपहर एक बजे से शुरू होगा जिसका सीधा प्रसारण आईबीसी24 पर देखा जा सकता है। इस कार्यक्रम का आयोजन होटल पर्पल आर्केड रिंग रोड अंबिकापुर में किया जा रहा है।

आपको बता दें कि इस कार्यक्रम में अरमजीत भगत, खाद्य-संस्कृति मंत्री, छग (कांग्रेस), अखिलेश सोनी, प्रदेश अध्यक्ष, बीजेपी OBC मोर्चा (भाजपा), डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम, विधायक- प्रतापपुर (कांग्रेस), रामसेवक पैकरा, पूर्व गृह मंत्री (भाजपा) , राकेश गुप्ता, कांग्रेस जिला अध्यक्ष- सरगुजा (कांग्रेस ), जायनाथ सिंह केर्राम, राष्ट्रीय प्रवक्ता, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (गोंगपा), कृष्ण विहारी जायसवाल, जिला अध्यक्ष, भाजपा, योगेश शुक्ला, पीसीसी मेंबर, कांग्रेस, नरेश राजवाड़े, जिला पंचायत उपाध्यक्ष, सूरजपुर, कांग्रेस, भीमसेन अग्रवाल, सदस्य प्रदेश कार्यसमिति, भाजपा। पारसनाथ राजवाड़े, विधायक- भटगांव (कांग्रेस), अजय गोयल, सदस्य- प्रदेश भाजपा कार्यसमिति (भाजपा) , चिंतामणि महाराज, विधायक- सामरी (कांग्रेस), सिद्धनाथ पैकरा, पूर्व विधायक- सामरी (भाजपा), राम विचार नेताम, पूर्व कैबिनेट मंत्री, (पूर्व राज्यसभा सांसद) भाजपा, टी एस सिंहदेव, उप-मुख्यमंत्री, छग (मंत्री-स्वास्थ्य विभाग) आदि नेता शामिल होकर जनता से जुड़े सवालों का जवाब देंगे।

read more:  हिलशॉ समूह ने पट्टे पर विमान देने के संयुक्त उपक्रम से जुड़कर विमानन क्षेत्र में रखा कदम


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com