CG Me Barish Kab Hogi: प्रदेश में फिर बदला मौसम का मिजाज, अगले 72 घंटों तक नहीं रुकेगा बारिश का दौर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

CG Me Barish Kab Hogi: प्रदेश में फिर बदला मौसम का मिजाज, अगले 72 घंटों तक नहीं रुकेगा बारिश का दौर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

CG Me Barish Kab Hogi: प्रदेश में फिर बदला मौसम का मिजाज, अगले 72 घंटों तक नहीं रुकेगा बारिश का दौर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

CG Me Barish Kab Hogi | Photo Credit: AI

Modified Date: August 6, 2026 / 08:12 am IST
Published Date: August 6, 2026 7:53 am IST
HIGHLIGHTS
  • अगले तीन दिन बारिश
  • उत्तर छत्तीसगढ़ में भारी बारिश
  • गरज-चमक और बिजली गिरने का अलर्ट

रायपुर: CG Me Barish Kab Hogi देश के कई हिस्सों में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। कई जगहों पर भारी बारिश से लोगों को हाल बेहाल हो चुका है, तो वहीं दूसरी ओर कई इलाकों में भारी बारिश की वजह से लगातार बाढ़ की स्थिति बनी हुई है और लगातार भूस्खलन की खबरें सामने आ रही है। वहीं बात करें छत्तीसगढ़ की तो यहां भी पिछले कई दिनों से मौसम ​मेहरबान बना हुआ है। (CG Weather Update) यहां अलग अलग जिलों में आए दिन बारिश का हो रही है। मौसम विभाग ने एक बार फिर प्रदेश में भारी बारिश की संभावना जताई है।

भारी बारिश की संभावना

CG Me Barish Kab Hogi मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों तक प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहेगा। इस दौरान कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने यहां तेज बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने को लेकर अलर्ट जारी किया है।

बीते 24 घंटे में कई जगह हुई बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, बात करें पिछले 24 घंटे की तो प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मध्यम बारिश दर्ज की गई। वहीं उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में भारी बारिश भी हुई है।फिलहाल प्रदेश में मानसूनी बारिश सामान्य के आसपास बनी हुई है। ऐसे में आने वाले दिनों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की उम्मीद है।

देखें अब तक किस जिले में कितनी हुई बारिश

छत्तीसगढ़ में इस वर्ष मानसून की स्थिति कुल मिलाकर सामान्य और संतोषजनक बनी हुई है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा 5 अगस्त 2026 तक जारी आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में 1 जून से अब तक औसतन 584.8 मिमी वर्षा दर्ज की जा चुकी है, जो कि इस अवधि की सामान्य औसत वर्षा (589.5 मिमी) का 99.2 प्रतिशत है। प्रदेश में 5 अगस्त को राज्य का दैनिक औसत 12.1 मिमी दर्ज किया गया।

​सारंगढ़-बिलाईगढ़ और नारायणपुर में अधिक बारिश

आंकड़ों के अनुसार, औसत के मुकाबले प्रतिशत के लिहाज से सबसे अधिक वर्षा सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में हुई है, जहाँ सामान्य औसत (450.5 मिमी) के मुकाबले 186.2% (838.6 मिमी) बारिश दर्ज की गई है। वहीं कुल वर्षा की मात्रा के मामले में नारायणपुर जिला सबसे आगे है, जहाँ अब तक 1004.1 मिमी (141.1%) वर्षा हो चुकी है।

​इसके अलावा महासमुंद (139.3%), रायपुर (130.0%), गरियाबंद (128.9%), जांजगीर-चांपा (124.9%), बालोद (121.2%), बलौदाबाजार (116.8%), बलरामपुर (115.0%), दुर्ग (114.1%), सक्ती (114.0%) और धमतरी (112.9%) जिलों में भी सामान्य से काफी बेहतर बारिश दर्ज की गई है।

​सरगुजा और सुकमा में सामान्य से कम बारिश

​प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश की स्थिति अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। सरगुजा जिले में औसत का महज 65.1% (288.2 मिमी) और सुकमा में 67.2% (545.0 मिमी) बारिश ही दर्ज हुई है। ​इसके अलावा जशपुर (69.1%), बीजापुर (70.4%), कांकेर (71.1%), मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी (75.0%), बेमेतरा (76.9%), बस्तर (77.4%) और कबीरधाम (81.6%) जिलों में बारिश का आंकड़ा सामान्य से कम बना हुआ है।

राज्य के सभी 33 जिलों में 1 जून से 5 अगस्त 2026 तक ​सरगुजा संभाग के सरगुजा में 288.2 मिमी (65.1%), सूरजपुर में 522.3 मिमी (87.7%), बलरामपुर में 542.1 मिमी (115.0%), जशपुर में 409.9 मिमी (69.1%), कोरिया में 495.1 मिमी (93.1%) तथा मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 483.6 मिमी (92.3%) वर्षा दर्ज की गई है।

​रायपुर संभाग के रायपुर जिले में 637.4 मिमी (130.0%),बलौदाबाजार में 653.6 मिमी (116.8%), गरियाबंद में 717.6 मिमी (128.9%), महासमुंद में 743.0 मिमी (139.3%) और धमतरी में 642.5 मिमी (112.9%) बारिश हुई है।

बिलासपुर संभाग के बिलासपुर में 603.4 मिमी (107.6%), मुंगेली में 545.7 मिमी (101.1%), रायगढ़ में 565.5 मिमी (92.1%), सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 838.6 मिमी (186.2%), जांजगीर-चांपा में 763.8 मिमी (124.9%), सक्ती में 619.7 मिमी (114.0%), कोरबा में 588.9 मिमी (92.7%) तथा गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 545.5 मिमी (95.1%) वर्षा दर्ज की गई है।

​दुर्ग संभाग के दुर्ग जिले में 501.0 मिमी (114.1%), कबीरधाम में 362.9 मिमी (81.6%), राजनांदगांव में 516.6 मिमी (100.6%), मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 528.6 मिमी (75.0%), खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 403.2 मिमी (95.3%), बालोद में 682.3 मिमी (121.2%) और बेमेतरा में 343.4 मिमी (76.9%) वर्षा हुई है।

​बस्तर संभाग के बस्तर जिले में 558.6 मिमी (77.4%), कोंडागांव में 588.2 मिमी (89.0%), कांकेर में 567.4 मिमी (71.1%), नारायणपुर में 1004.1 मिमी (141.1%), दंतेवाड़ा में 745.9 मिमी (98.2%), सुकमा में 545.0 मिमी (67.2%) तथा बीजापुर में 745.9 मिमी (70.4%) बारिश दर्ज की गई है।

​कृषि गतिविधियों को मिली रफ्तार

​मध्य छत्तीसगढ़ और मैदानी इलाकों में बेहतर और संतुलित बारिश होने से धान की रोपाई और अन्य कृषि कार्यों में काफी तेजी आई है। वहीं उत्तर और दक्षिण के जिन जिलों में औसत से कम बारिश दर्ज हुई है, वहाँ आपदा प्रबंधन विभाग और कृषि विभाग स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

छत्तीसगढ़ में मानसून की स्थिति: राज्य में अब तक 99.2% सामान्य वर्षा दर्ज

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।