Reported By: Roshan Soni
,Jaundice Outbreak in Chhattisgarh: पीलिया से उपसरपंच 5 की मौत के बाद गांव में मचा हड़कंप, 12 से अधिक मरीजों का अस्पताल में उपचार जारी / Image: AI GeneratedJaundice Outbreak in Chhattisgarh: पीलिया से उपसरपंच 5 की मौत के बाद गांव में मचा हड़कंप, 12 से अधिक मरीजों का अस्पताल में उपचार जारी / Image: AI Generated
अंबिकापुर: Jaundice Outbreak in Chhattisgarh सरगुजा के मैनपाट क्षेत्र में इनदिनों पीलिया का प्रकोप देखने को मिल रहा है। मैनपाट के 4 से ज्यादा गांवों में अब तक 12 से ज्यादा लोग पीलिया से बीमार हुए हैं और 1 सप्ताह के भीतर पीलिया से 05 लोगों की मौतें हुई है। लेकिन सरगुजा सीएमएचओ पीएस मार्को ने फोन पर 02 की मौत पीलिया से होने और अन्य 03 को पीलिया सहित अन्य बीमारी होने से मौत होने की पुष्टि की है।
Jaundice Outbreak in Chhattisgarh वहीं मैनपाट में इस पीलिया के प्रकोप की अगर बात करें तो ग्राम पंचायत कुनिया के उपसरपंच जितेंद्र यादव सहित अलग-अलग गांव के कुल 05 लोगों की हुई मौत पीलिया से हुई है। जबकि अभी और भी इसके मरीज अंबिकापुर और रायपुर में भर्ती है। ज्यादातर मरीजों का उपचार निजी अस्पतालों में जारी है।
गांव में पीलिया की खबर मिलते ही प्रशासन की टीम ने अलर्ट जारी किया है और पानी की सैंपल सहित इसके फैलने के कारणों में जुटी हुई है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम बीमारी के कारणों की जांच करने और इससे पीड़ित लोगों सैंपल लेने के बाद ही मीडिया के सामने कुछ कहने की बात कर रहीं है, जबकि इससे 12 ज्यादा पीड़ित मरीजों का उपचार अब भी जारी है।
पीलिया को लेकर कलेक्टर अजीत वसन्त ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि पिछले 10 दिनों के भीतर दो लोगों की पीलिया से मौत हुई है। 3 अन्य लोगों की मौत किस करण हुई इस बात का पता लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया गया है। पीएचई और स्वास्थ्य विभाग के द्वारा प्रभावित इलाको मे स्वास्थ व पानी की जांच की जा रही है। लोगों को भी जागरूक किया जा रहा है कि झाड़ फूंक का सहारा ना लें।