Jaundice Outbreak in Chhattisgarh: पीलिया से उपसरपंच 5 सहित की मौत के बाद गांव में मचा हड़कंप, 12 से अधिक मरीजों का अस्पताल में उपचार जारी
Jaundice Outbreak in Chhattisgarh: पीलिया से उपसरपंच 5 की मौत के बाद गांव में मचा हड़कंप, 12 से अधिक मरीजों का अस्पताल में उपचार जारी
Jaundice Outbreak in Chhattisgarh: पीलिया से उपसरपंच 5 की मौत के बाद गांव में मचा हड़कंप, 12 से अधिक मरीजों का अस्पताल में उपचार जारी / Image: AI GeneratedJaundice Outbreak in Chhattisgarh: पीलिया से उपसरपंच 5 की मौत के बाद गांव में मचा हड़कंप, 12 से अधिक मरीजों का अस्पताल में उपचार जारी / Image: AI Generated
- मैनपाट में पीलिया का प्रकोप बढ़ा
- एक सप्ताह में 5 मौतों का दावा
- प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
अंबिकापुर: Jaundice Outbreak in Chhattisgarh सरगुजा के मैनपाट क्षेत्र में इनदिनों पीलिया का प्रकोप देखने को मिल रहा है। मैनपाट के 4 से ज्यादा गांवों में अब तक 12 से ज्यादा लोग पीलिया से बीमार हुए हैं और 1 सप्ताह के भीतर पीलिया से 05 लोगों की मौतें हुई है। लेकिन सरगुजा सीएमएचओ पीएस मार्को ने फोन पर 02 की मौत पीलिया से होने और अन्य 03 को पीलिया सहित अन्य बीमारी होने से मौत होने की पुष्टि की है।
पीलिया से अब तक 5 की मौत
Jaundice Outbreak in Chhattisgarh वहीं मैनपाट में इस पीलिया के प्रकोप की अगर बात करें तो ग्राम पंचायत कुनिया के उपसरपंच जितेंद्र यादव सहित अलग-अलग गांव के कुल 05 लोगों की हुई मौत पीलिया से हुई है। जबकि अभी और भी इसके मरीज अंबिकापुर और रायपुर में भर्ती है। ज्यादातर मरीजों का उपचार निजी अस्पतालों में जारी है।
प्रशासन की टीम अलर्ट
गांव में पीलिया की खबर मिलते ही प्रशासन की टीम ने अलर्ट जारी किया है और पानी की सैंपल सहित इसके फैलने के कारणों में जुटी हुई है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम बीमारी के कारणों की जांच करने और इससे पीड़ित लोगों सैंपल लेने के बाद ही मीडिया के सामने कुछ कहने की बात कर रहीं है, जबकि इससे 12 ज्यादा पीड़ित मरीजों का उपचार अब भी जारी है।
जिला कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश
पीलिया को लेकर कलेक्टर अजीत वसन्त ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि पिछले 10 दिनों के भीतर दो लोगों की पीलिया से मौत हुई है। 3 अन्य लोगों की मौत किस करण हुई इस बात का पता लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया गया है। पीएचई और स्वास्थ्य विभाग के द्वारा प्रभावित इलाको मे स्वास्थ व पानी की जांच की जा रही है। लोगों को भी जागरूक किया जा रहा है कि झाड़ फूंक का सहारा ना लें।
ये भी पढ़ें
- FSSAI Bans Serving Food In Newspapers: अब अखबार में गरम समोसे, वड़ा-पाव नहीं परोस पाएंगे रेस्तरां, पकड़े गए तो जा सकते हैं जेल, जानिए क्यों?
- Dead Man Alive Bhilai : जिंदा मरीज को डॉक्टरों ने बताया मरा हुआ, परिजनों ने भी सजा ली अर्थी, तभी हुआ चमत्कार
- Salim Kumar Hospitalized: अचानक बिगड़ी मशहूर अभिनेता की तबीयत, नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती, वेंटिलेटर पर लड़ रहे जिंदगी की जंग

Facebook


