Son Killed Mother in Rewa / Image Source : IBC24
रीवा: Son Killed Mother in Rewa मध्य प्रदेश के रीवा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ शराब के नशे में एक बेटे ने अपनी ही मां की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। इस मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला रीवा के जवा थाना क्षेत्र का है। यह पूरी वारदात पारिवारिक विवाद के दौरान हुई।( Rewa Crime News )आरोपी युवक शराब के नशे में घर पहुँचा और अपनी मां पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमला इतना गंभीर था कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची, शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
एडिशनल एसपी संदीप मिश्रा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक ने शराब के नशे में अपनी मां की हत्या की है। Madhya Pradesh Crime आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है।