Chhattisgarh News: ‘रीति-रिवाजों से नहीं, बल्कि संविधान से चलेगा देश’… छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष का बड़ा बयान, कहा- तत्काल लागू होना चाहिए UCC कानून

Ads

Chhattisgarh News: 'एक देश एक कानून', छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष का बड़ा बयान, कहा- यूसीसी कानून तत्काल लागू होना चाहिए

  •  
  • Publish Date - February 11, 2026 / 03:28 PM IST,
    Updated On - February 11, 2026 / 03:38 PM IST

Chhattisgarh News | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • डॉ. सलीम राज ने कहा कि देश संविधान और एक कानून से चलेगा
  • न कि अलग-अलग धार्मिक रीति-रिवाजों से
  • उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत में दो तरह के कानूनों की कोई आवश्यकता नहीं है

रायपुर: Chhattisgarh News छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि देश मुस्लिम या ईसाई रीति-रिवाजों से नहीं, बल्कि एक कानून और संविधान से चलेगा। उन्होंने कहा कि भारत में दो तरह के कानून नहीं होने चाहिए और मुस्लिम रीति-रिवाजों के आधार पर अलग कानून की कोई ज़रूरत नहीं है।

Chhattisgarh News इसके अलावा उन्होंने वंदे मातरम के गायन का समय बढ़ाए जाने के फैसले को भी स्वागतयोग्य बताया। उन्होंने कहा कि देश में अब मुगल या बाबर का शासन नहीं है। उन्होंने दावा किया कि तुष्टिकरण की राजनीति को खत्म किया गया है और अब समानता की दिशा में कदम बढ़ाए जा रहे हैं।

इन्हें भी पढ़े:-

डॉ. सलीम राज कौन हैं?

वे छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष हैं।

उन्होंने कानून को लेकर क्या कहा?

उन्होंने कहा कि देश मुस्लिम या ईसाई रीति-रिवाजों से नहीं, बल्कि संविधान और एक कानून से चलेगा।

क्या उन्होंने अलग कानूनों की आवश्यकता बताई?

नहीं, उन्होंने कहा कि भारत में दो तरह के कानून नहीं होने चाहिए।