Amit Shah Bastar PC: नक्सलवाद के खात्मे के बाद अब कैसे होगा बस्तर का विकास? केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया पूरा रोडमैप, कांग्रेस पर साधा निशाना

नक्सलवाद के खात्मे के बाद अब कैसे होगा बस्तर का विकास? Amit Shah Bastar PC: Roadmap for development of Bastar

Amit Shah Bastar PC: नक्सलवाद के खात्मे के बाद अब कैसे होगा बस्तर का विकास? केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया पूरा रोडमैप, कांग्रेस पर साधा निशाना
Modified Date: May 19, 2026 / 04:53 pm IST
Published Date: May 19, 2026 4:22 pm IST

जगदलपुरः Amit Shah Bastar PC: छत्तीसगढ़ के बस्तर में पहली बार मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक हुई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में जगदलपुर में हुई इस बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल हुए। बैठक के बाद केंद्रीय गृहमंत्री ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बस्तर अब नक्सलमुक्त हो गया है।

Amit Shah Bastar PC: उन्होंने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार ने नक्सल उन्मूलन अभियान में सहयोग नहीं किया। 24 अगस्त 2024 को नक्सल खात्मे की डेडलाइन तय की गई। 31 मार्च 2026 की तारीख महत्वपूर्ण थी। 19 मई 2026 (आज) का भी बहुत महत्व है। विकास यहां न पहुंचने का कारण नक्सलवाद था। देश के कई पिछड़े हिस्से समय के साथ आगे बढ़े, लेकिन नक्सल प्रभावित बस्तर पीछे रह गया। 19 मई 2026 को बस्तर के समग्र विकास परियोजना को लॉन्च किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि नक्सलवाद के खात्मे के लिए बस्तर में सुरक्षाबलों के 200 कैंप स्थापित किए गए थे। इनमें से 70 कैंपों को वीर शहीद गुंडाधुर सेवा डेरा बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन कैंपों को विकास डेरा में तब्दील करेंगे। बैंकिंग जैसी कई सुविधाएं मिलेंगी।


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।