Andhra Pradesh Road Accident: 8 लोगों की दर्दनाक मौत, राघवेंद्र स्वामी के दर्शन के लिए जा रहे थे सभी, हो गया ये हादसा, कई लोगों की हालत गंभीर

Andhra Pradesh Road Accident: 8 लोगों की दर्दनाक मौत, राघवेंद्र स्वामी के दर्शन के लिए जा रहे थे सभी, हो गया ये हादसा, कई लोगों की हालत गंभीर

Andhra Pradesh Road Accident: 8 लोगों की दर्दनाक मौत, राघवेंद्र स्वामी के दर्शन के लिए जा रहे थे सभी, हो गया ये हादसा, कई लोगों की हालत गंभीर

Andhra Pradesh Road Accident | Photo Credit: IBC24

Modified Date: April 16, 2026 / 08:01 am IST
Published Date: April 16, 2026 8:01 am IST
HIGHLIGHTS
  • कुरनूल जिले में बोलेरो और लॉरी की टक्कर से 8 तीर्थयात्रियों की मौत
  • 12 लोग गंभीर रूप से घायल
  • मृतक कर्नाटक के चिक्कमगलूर क्षेत्र के तीर्थयात्री बताए जा रहे हैं

कुरनूल: Andhra Pradesh Road Accident आंध्र प्रदेश में एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद अफरातफरी मच गई।

Kurnool Accident News मिली जानकारी के अनुसार, घटना कुरनूल जिले के मंत्रालयम मंडल में चिलकालाडोना के पास हुई है। बताया जा रहा है कि यहां एक बोलेरो और लॉरी के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। पुलिस के अनुसार, पांच पीड़ितों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य ने येम्मिगनूर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है और शवों को पीएम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुट गई। कुरनूल के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान कर्नाटक (चिक्कमगलुरु क्षेत्र) के तीर्थयात्रियों के रूप में हुई है। फिलहाल घटना किस वजह से हुई इसकी जांच की जा रही है।

माना जा रहा है कि पीड़ित कर्नाटक के चिकमगलूर जिले के तीर्थयात्री थे, जो श्री राघवेंद्र स्वामी के दर्शन के लिए मंत्रालयम जा रहे थे। घटना के तुरंत बाद पुलिस दुर्घटनास्थल पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। एक मामला दर्ज कर लिया गया है, और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए आगे की जांच चल रही है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।