Reported By: Tehseen Zaidi
,Anti Narcotics Task Force Raipur: AI GENERATED
Anti Narcotics Task Force Raipur: रायपुर: प्रदेश में कमिश्नरेट लागू होने के बाद से ही अवैध नशे और नशे के कारोबारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई के बीच जिला एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के गठन करने की घोषणा की गई थी। वहीं आज रायपुर जिला एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (Anti Narcotics Task Force Raipur) का गठन कर दिया गया है।
Anti Narcotics Task Force Raipur: नशा नियंत्रण और रोकथाम के लिए ANDF टीम का गठन किया गया है। अनुज कुमार ACP काईम एवं साईबर को नोडल अधिकारी (Anti Narcotics Task Force Raipur) बनाया गया है। वहीं DCP क्राइम स्मृतिक राजनाला की मॉनिटरिंग में ANDF काम करेगी। इस फ़ोर्स में 01 इंस्पेक्टर, 01 SI, 01 ASI, 03 हवालदार और 05 आरक्षक समेत 10 पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया है।
Anti Narcotics Task Force Raipur: TI संजीव मिश्रा, SI अतुलेश राय, ASI प्रेमराज बारिक, हवलदार जयदेव सोम, सनेही नेताम, आरक्षक विकास क्षत्री, भूपेन्द्र मिश्रा, संदीप शर्मा, सुरेश बंजारा, प्रमोद सिंह को रायपुर जिला एन्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स में शामिल किया गया है। भारत सरकार गृह मंत्रालय नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो नई दिल्ली के निर्देशों के बाद सभी जिलों में फ़ोर्स का गठन किया गया है। (Anti Narcotics Task Force Raipur) वहीं रायपुर कमिश्नर संजीव शुक्ला ने फ़ोर्स के गठन का लिखित आदेश जारी किया है।
Anti Narcotics Task Force Raipur: हाल ही में हुई साय कैबिनेट की बैठक में मादक पदार्थाें की रोकथाम की दिशा में बड़ा निर्णय लेते हुए प्रदेश के 10 जिलों में जिला स्तरीय एन्टी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्सएंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स छत्तीसगढ़, जिला स्तरीय ANTF, छत्तीसगढ़ नशा विरोधी अभियान) के गठन हेतु वित्तीय वर्ष 2025-26 के मुख्य बजट में प्रावधानित 100 नवीन (Anti Narcotics Task Force Raipur) पदों की स्वीकृति प्रदान की गई। इसमें रायपुर, महासमुंद, बिलासपुर, दुर्ग, बस्तर, सरगुजा, कबीरधाम, जशपुर, राजनांदगांव एवं कोरबा जिला शामिल हैं।
इन्हे भी पढ़ें:-