Chaitanya Baghel Latest News: पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की अग्रिम जमानत याचिका

Chaitanya Baghel Latest News: पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की अग्रिम जमानत याचिका

Chaitanya Baghel Latest News: पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की अग्रिम जमानत याचिका

Chaitanya Baghel Latest News | Photo Credit: IBC24

Modified Date: September 15, 2025 / 07:39 pm IST
Published Date: September 15, 2025 7:39 pm IST
HIGHLIGHTS
  • हाईकोर्ट ने चैतन्य बघेल की अग्रिम जमानत याचिका खारिज की
  • कोर्ट ने कहा – पहले ACB स्पेशल कोर्ट में अर्जी लगानी चाहिए थी
  • ईडी ने उन पर 16.70 करोड़ की अवैध कमाई और रियल एस्टेट में निवेश का आरोप लगाया

बिलासपुर: Chaitanya Baghel Latest News पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल आज हाईकोर्ट में पेश हुए, लेकिन उनकी अग्रिम जमानत पर कोर्ट से उन्हें बड़ा झटका लगा है। ACB की गिरफ्तारी की आशंका से उन्होंने अग्रिम जमानत के लिए याचिका लगाई थी। जस्टिस अरविंद वर्मा की सिंगल बेंच ने इसे खारिज कर दिया।

Read More: How to Book HSRP online? : अब गाडी में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए मशक्कत करने की नहीं है ज़रूरत,, इस प्रकार घर बैठे करें आर्डर

Chaitanya Baghel Latest News शासन की ओर से एएजी विवेक शर्मा ने जमानत का विरोध किया था। उन्होंने कहा कि ये याचिका ACB की स्पेशल कोर्ट के बजाए सीधे HC में दाखिल की गई है, जबकि इसे पहले ACB की स्पेशल कोर्ट में लगाना चाहिए था। जिसकी वजह से उनकी सुनवाई पर कोर्ट ने इनकार कर दिया। हालांकि राहत की बात यह है कि चैतन्य बघेल को निचली अदालत में अग्रिम जमानत के लिए आवेदन करने की छूट मिल गई है।

Read More: Govt Jobs 2025: सरकारी नौकरी का गोल्डन चांस, इस हफ्ते 6 विभागों में निकली 11000 से ज्यादा नौकरियां, 8वीं पास भी करें आवेदन 

गौरतलब है कि ईडी ने कथित शराब घोटाले में चैतन्य बघेल पर 16 करोड़ 70 लाख रुपये की अवैध कमाई का आरोप लगाया है। ईडी ने यह भी आरोप लगाया है कि चैतन्य बघेल ने इस अवैध कमाई को अपने रियल एस्टेट में इन्वेस्ट किया।


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।