हिमाचल के बिलासपुर में टेम्पो ट्रैवलर पलटने से 15 लोग घायल

Ads

हिमाचल के बिलासपुर में टेम्पो ट्रैवलर पलटने से 15 लोग घायल

  •  
  • Publish Date - April 29, 2026 / 08:18 PM IST,
    Updated On - April 29, 2026 / 08:18 PM IST

बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश), 29 अप्रैल (भाषा) हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में कोला वाला टोबा क्षेत्र के पास बुधवार को दिल्ली से आया एक टेम्पो ट्रैवलर पलट गया, जिससे कुछ बच्चों सहित 15 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, दिल्ली से आए 13 श्रद्धालु बिलासपुर जिले में स्थित माता नैना देवी मंदिर में दर्शन करने के बाद वापस लौट रहे थे, तभी उनका वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर गया।

हादसे के बाद पुलिस और स्थानीय निवासियों ने मौके पर पहुंचकर चालक और परिचालक सहित सभी घायलों की मदद की और उन्हें इलाज के लिए पास के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

कोट थाना प्रभारी हरनाम सिंह ने बताया कि वाहन में तीन-चार बच्चों सहित कुल 15 लोग सवार थे। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है और न ही संपत्ति का कोई बड़ा नुकसान हुआ है।

उन्होंने बताया कि सभी घायल यात्री उपचाराधीन हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

भाषा सुमित माधव

माधव