Bilaspur Loot Latest Case: न्यायधानी बिलासपुर में लूट की सनसनीखेज वारदात.. व्यापारी को बनाया निशाना.. इस भीड़-भाड़ वाले इलाके में दिया वारदात को अंजाम

Ads

Bilaspur Vyapar Vihar Loot Latest Case: बिलासपुर में दिनदहाड़े व्यापारी से तीन लाख रुपये की लूट, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच जारी।

Bilaspur Vyapar Vihar Loot Latest Case || Image- IBC24 News File

HIGHLIGHTS
  • बिलासपुर में व्यापारी से तीन लाख रुपये से भरा बैग लूटा गया।
  • बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया।
  • पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद, पुलिस जांच में जुटी।

बिलासपुर: शहर के सबसे व्यस्ततम क्षेत्र व्यापार विहार क्षेत्र में दिनदहाड़े एक किराना व्यापारी से लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। (Bilaspur Vyapar Vihar Loot Latest Case) बाइक सवार दो बदमाश व्यापारी का तीन लाख रुपये से भरा थैला छीनकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

सीसीटीवी में कैद हुए नकाबपोश बदमाश

जानकारी के अनुसार, नवागढ़ निवासी व्यापारी उमेश कुमार साहू व्यापारिक काम से नकद राशि लेकर बिलासपुर के व्यापार विहार पहुंचे थे। यहां उन्होंने लहसुन, प्याज और अन्य कृषि उत्पादों की थोक खरीदी की। इसके बाद जब वह अंडा चौक के पास से गुजर रहे थे, तभी पहले से घात लगाए बैठे बाइक सवार दो बदमाशों ने उनका रकम से भरा थैला छीन लिया और मौके से फरार हो गए। थैले में करीब तीन लाख रुपये नकद रखे हुए थे।

पूरे इलाके में नाकेबंदी, वाहनों की सघन जाँच

बताया जा रहा है कि दोनों नकाबपोश बदमाश काफी देर से व्यापारी का पीछा कर रहे थे और मौका मिलते ही वारदात को अंजाम देकर भाग निकले। घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है, जिसमें संदिग्ध बाइक सवार थैला छीनकर भागते दिखाई दे रहे हैं। (Bilaspur Vyapar Vihar Loot Latest Case) घटना के बाद व्यापार विहार के व्यापारियों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने क्षेत्र में नाकेबंदी कर दी है और संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं व्यापारी की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।


बाउंसर के कातिल गिरफ्तार, भाग गए थे मध्य प्रदेश

बिलासपुर में पिछले दिनों 27 वर्षीय बाउंसर निखिल गोस्वामी की पत्थर से सिर कुचलकर की गई हत्या के मामले में कोटा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी वारदात के बाद मध्यप्रदेश भाग गए थे, जिन्हें साइबर सेल की मदद से ट्रेस कर मंडला जिले के बिछिया क्षेत्र से पकड़ा गया। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

एडिशनल एसपी मधुलिका सिंह ने बताया कि मामले का मुख्य आरोपी दीपक दास उर्फ भोला दास मानिकपुरी है। उसे संदेह था कि उसकी पत्नी और निखिल गोस्वामी के बीच अवैध संबंध हैं। (Bilaspur Vyapar Vihar Loot Latest Case) इसी शक के चलते उसने अपने साथियों के साथ मिलकर निखिल की हत्या की योजना बनाई।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

इन्हें भी पढ़ें:

पेट्रोल पंप से थोक खरीद पर रोक, डीजल की बिक्री पर प्रति वाहन 200 लीटर की सीमा

बिहार कंगाल होने की कगार पर, सरकार वित्तीय स्थिति पर जवाब दे : तेजस्वी

उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार ठग ने शादी के बहाने 25 से अधिक महिलाओं से करोड़ों की ठगी की

ब्रिक्स बैठक: चौहान ने छोटे किसानों की बेहतरी एवं खाद्य सुरक्षा के लिए साझा प्रयास का किया आह्वान

केरल: पत्नी की शिकायत पर भाजपा नेता के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

Q1. बिलासपुर में लूट की यह घटना कहां हुई?

A: यह वारदात व्यापार विहार क्षेत्र के अंडा चौक के पास हुई थी।

Q2. व्यापारी से कितनी रकम लूटी गई?

A: बदमाश व्यापारी का लगभग तीन लाख रुपये नकद से भरा थैला ले गए।

Q3. पुलिस आरोपियों तक कैसे पहुंचने की कोशिश कर रही है?

A: पुलिस सीसीटीवी फुटेज और नाकेबंदी के जरिए आरोपियों की तलाश कर रही है।