Reported By: Jitendra Thawait
,Bilaspur Minor Rape Case / Image Source : file
बिलासपुर : Bilaspur Minor Rape Case : छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर के सिरगिट्टी क्षेत्र में 7 और 8 वर्षीय दो मासूम बच्चियों से दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। यहाँ पड़ोसी नाबालिग पर दुष्कर्म का आरोप है। लेकिन कार्रवाई को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पीड़ित परिवार ने पुलिस पर मामले में लापरवाही बरतने, महत्वपूर्ण साक्ष्यों की अनदेखी करने और समझौते का दबाव बनाने का आरोप लगाया है।
दरअसल, मामले की शिकायत और न्याय की गुहार लेकर परिजन आज SSP कार्यालय पहुंचे। परिजनों ने बताया कि मामले में सूचना मिलने के बावजूद तत्काल FIR दर्ज नहीं की गई और परिजनों को घंटों भटकना पड़ा। Bilaspur Police Negligence Controversy इसके बावजूद पुलिस ने केवल एक ही FIR दर्ज की बच्चियों के आरोपी के खिलाफ दिए गए बयान और अन्य भौतिक साक्ष्यों की जानकारी के बावजूद पुलिस ने उन्हें जब्त करने में गंभीरता नहीं दिखाई।
वहीं, बच्चियों से बार-बार पूछताछ किए जाने और आरोपी पक्ष को संरक्षण दिए जाने का भी परिजनों ने आरोप लगाया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि, थाना प्रभारी, उप निरीक्षक और जांच अधिकारी ने निष्पक्ष जांच के बजाय आरोपी के पड़ोसी होने का हवाला देकर समझौता करने का दबाव बनाया। आरोपी पक्ष से मिल रही धमकियों के कारण परिवार भय के माहौल में रह रहा है। परिजनों ने मामले में दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वारदात की गंभीरता को देखते हुए SSP रजनेश सिंह ने एडिशनल एसपी सिटी को पूरे घटनाक्रम और पुलिस की भूमिका की जांच के निर्देश दिए हैं और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही है।