Balod Car Me 65 Lakh Cash: छत्तीसगढ़ में यहां पकड़ाया नोटों से भरी कार, डिक्की खोलते ही पुलिस का चकराया माथा, मंगानी पड़ी नोट गिनने की मशीन

Balod Car Me 65 Lakh Cash: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक क्रेटा कार से लगभग 65 लाख रुपए नगद बरामद किए हैं।

Balod Car Me 65 Lakh Cash: छत्तीसगढ़ में यहां पकड़ाया नोटों से भरी कार, डिक्की खोलते ही पुलिस का चकराया माथा, मंगानी पड़ी नोट गिनने की मशीन

Balod Car Me 65 Lakh Cash/Image: AI Generated

Modified Date: May 27, 2026 / 04:41 pm IST
Published Date: May 27, 2026 4:41 pm IST
HIGHLIGHTS
  • मरकाटोला घाटी के पास क्रेटा कार से 65 लाख रुपए कैश बरामद
  • बालोद के व्यापारी समेत दो युवक हिरासत में
  • टैक्स चोरी और अवैध नगदी परिवहन की आशंका

Balod Car Me 65 Lakh Cash: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक क्रेटा कार से लगभग 65 लाख रुपए नगद बरामद किए हैं। यह कार्रवाई पुरूर चारामा एनएच-30 मुख्य मार्ग स्थित मरकाटोला घाटी के पास चेकिंग के दौरान की गई। पुलिस ने कार में सवार दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने क्रेटा कार को रोककर तलाशी ली। कार के पीछे हिस्से में रखे दो अलग-अलग थैलों से करीब 65 लाख रुपए कैश बरामद हुआ। कार में बालोद निवासी व्यापारी अमित जैन और चालक लच्छू ठाकुर (ग्राम तरौद निवासी) सवार थे। दोनों नगद राशि से संबंधित वैध दस्तावेज और संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इसके बाद पुलिस ने कार और नगदी को जब्त कर लिया। इसके बाद कार को पुरूर थाने में लाकर तहसीलदार के सामने बैंक कर्मचारियों को बुलाकर गिनती करवाई गई।

प्रारंभिक जांच में मामला टैक्स चोरी एवं अवैध नगदी परिवहन से जुड़ा प्रतीत होने पर पुलिस ने तत्काल वैधानिक कार्रवाई करते हुए संपूर्ण नगद राशि एवं प्रयुक्त वाहन को जप्त कर लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई करते हुए मामले को आयकर विभाग को सौंप दिया है।

 

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.