Ferrari Luce Launched: दुनिया की लग्जरी कार कंपनी Ferrari को क्या हो गया? इलेक्ट्रिक कार लॉन्च के कुछ ही घंटों में शेयरों का हाल देखकर उड़ जाएंगे आपके होश!
Ferrari Luce Launched: Ferrari ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक और पहली 5-सीटर कार Luce लॉन्च की है। जिसकी कीमत करीब 6.4 लाख डॉलर है। नए डिजाइन और अलग कॉन्सेप्ट वाली इस कार को कंपनी ने भविष्य की बड़ी शुरुआत बतााया है। हालांकि लॉन्च के बाद Ferrari के शेयर में तेज गिरावट देखने को मिली है।
(Ferrari Luce Launched/ Image Credit: Ferrari)
- Ferrari ने पहली इलेक्ट्रिक कार Luce लॉन्च की
- कार की कीमत 5 करोड़ रुपये से ज्यादा
- यह Ferrari की पहली 5-सीटर कार है
Ferrari Luce Launched: दुनिया की मशहूर लग्जरी स्पोर्ट्स कार कंपनी Ferrari ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार Luce को इटली में लॉन्च कर दी है। Luce एक इटालियन शब्द है जिसका मतलब ‘रोशनी’ होता है। इस लॉन्चिंग को कंपनी के इतिहास का बड़ा बदलाव माना जा रहा है क्योंकि Ferrari अब तक अपनी पेट्रोल और हाई-परफॉर्मेंस स्पोर्ट्स कारों के लिए जानी जाती थी। नई इलेक्ट्रिक कार के जरिए कंपनी टेक्नोलॉजी और EV मार्केट में अपनी मौजूदगी मजबूत करना चाहती है।
5 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत (Worth over 5 crore)
Ferrari Luce की कीमत करीब 6.4 लाख डॉलर यानी भारतीय रुपये में लगभग 5 करोड़ रुपये से ज्यादा रखी गई है। सबसे खास बात है कि यह Ferrari की पहली 5-सीटर कार भी है। इसका डिजाइन कंपनी की पारंपरिक स्पोर्ट्स कारों से काफी अलग दिखाई देता है। इस कार को डिजाइन करने में Apple के पूर्व डिजाइन प्रमुख जॉनी आइव की एजेंसी LoveFrom ने भी मदद की है। कार में मॉडर्न लुक के साथ नई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। जिससे यह बाकी Ferrari मॉडल से अलग नजर आती है।
लॉन्च के बाद क्यों गिरे Ferrari के शेयर? (Ferrari Shares Fall)
कार लॉन्च होने के बाद सोशल मीडिया और बाजार में मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली। कई लोगों ने नई डिजाइन की आलोचना करते हुए कहा कि Ferrari अपनी पुरानी पहचान से दूर जा रही है। कुछ यूजर्स ने इसकी तुलना दूसरी इलेक्ट्रिक लग्जरी कारों से भी की। इसी बीच निवेशकों की चिंता बढ़ी और Milan स्टॉक मार्केट में Ferrari के शेयर 8% से ज्यादा गिर गए। वहीं New York मार्केट में भी कंपनी के शेयरों में 5% से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि कई लोग कंपनी के इस नए प्रयोग की तारीफ भी कर रहे हैं और इसे भविष्य की दिशा में बड़ा कदम मान रहे हैं।
दमदार परफॉर्मेंस (Strong Performance)
Ferrari के सीईओ बेनेडेट्टो विग्ना के अनुसार, Luce को तैयार करने में करीब पांच साल लगे हैं। कंपनी ने इसके ज्यादातर मुख्य पार्ट्स खुद तैयार किए हैं ताकि लंबे समय तक बेहतर सर्विस और रीसेल वैल्यू बनी रहे। इस इलेक्ट्रिक कार में हर पहिए के लिए अलग मोटर दी गई है और यह सिर्फ 2.5 सेकंड में 0 से 96 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। हालांकि इलेक्ट्रिक कार बाजार में चुनौतियां बढ़ रही हैं। फिर भी Ferrari ने साफ किया है कि वह आगे पेट्रोल, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक तीनों तरह की कारों पर काम जारी रखेगी।
इन्हें भी पढ़ें:
- Realme 16T Sale Starts: सेल शुरू होते ही Realme 16T ने मचाई सनसनी! बड़ी बैटरी और सेल्फी मिरर डिजाइन देखकर लोग बोले- ऐसा फोन पहले कभी नहीं देखा
- Helmet GST Reduction: बढ़ते पेट्रोल की कीमतों के बीच दोपहिया चालकों के लिए खुशखबरी..? सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला, गिर सकते हैं इस चीज के दाम
- Samarth Singh Twisha Sharma Case : 7 दिन की रिमांड खत्म होते ही CBI के कब्जे में समर्थ! हाईकोर्ट में सास गिरिबाला सिंह की जमानत पर सुनवाई शुरू, क्या आज जाएँगी जेल या मिलेगी बेल?

Facebook


