Bhopal Eco Friendly Bakrid: ‘धर्म के नाम पर नंगा नाच नहीं चलेगा..’, बकरीद से पहले BJP विधायक का बड़ा बयान, दे दी ये चेतावनी
Bhopal Eco Friendly Bakrid: एमपी में इको फ्रेंडली बकरीद पर सियासत लगातार जारी है। बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा का कहना है कि सार्वजनिक तौर पर और सार्वजनिक रूप से पशु वध पर देश में रोक है।
bakrid eco friendly/ image surce: ibc24 file image
- इको फ्रेंडली बकरीद पर विवाद
- बीजेपी विधायक का बड़ा बयान
- कांग्रेस नेता ने किया पलटवार
Bhopal Eco Friendly Bakrid: भोपाल: एमपी में इको फ्रेंडली बकरीद पर सियासत लगातार जारी है। बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा का कहना है कि सार्वजनिक तौर पर और सार्वजनिक रूप से पशु वध पर देश में रोक है। इस निषेध का पालन सभी को करना होगा,धर्म के नाम पर नंगा नाच हिंदुस्तान बर्दाश्त नहीं करेगा।
Bhopal Eco Friendly Bakrid: इको फ्रेंडली बकरीद पर विवाद
जहां पर भी कुर्बानी की जगह सुनिश्चित की जाए वहीं कुर्बानी हो,बकरे से हटकर किसी अन्य पशु की अगर कुर्बानी होती है तो ऐसे लोगों के ऊपर प्रशासन कार्रवाई करें। वही विधायक के बयान पर कांग्रेस नेता अब्बास हफीज का कहना है कि भाजपा नेता और कुछ संगठन सस्ती लोकप्रियता के लिए यह सब कर रहे है।
Bhopal news: कांग्रेस नेता ने किया पलटवार
मुस्लिम समुदाय के लोग संविधान के दिए अधिकार अनुसार कुर्बानी करता है,इको फ्रेंडली ईद से मतलब सिर्फ साफ सफाई का ध्यान रखने से है ,हम बकरीद मनाते हैं और मनायेंगे। बाइट रामेश्वर शर्मा,विधायक,बीजेपी बाइट अब्बास हाफिज,नेता,कांग्रेस
इन्हें भी पढ़े:
सीजेपी को राजनीतिक दल के रूप में पंजीकृत कराने के लिए वकील पहुंचा निर्वाचन आयोग
कसौली में वायुसेना स्टेशन के पास जंगल में आग, बुझाने के लिए वायुसेना ने हेलीकॉप्टर तैनात किए
हिमाचल पंचायत चुनाव: पहले चरण में 78.53 प्रतिशत मतदान; महिला मतदाताओं ने पुरुषों को पीछे छोड़ा
लखनऊ: विवाह के छह माह बाद महिला ससुराल में मृत पाई गई, परिवार का दहेज हत्या का आरोप
बेंगलुरु हवाई अड्डे पर इंडिगो के विमान में धुआं, सुरक्षित बाहर निकलते वक्त दो यात्री जख्मी
हत्या के मामले में फरार पूर्व बीडीओ नशे में वाहन चलाने के आरोप में गिरफ्तार, जमानत मिली

Facebook


