Jhalmala Ganga Maiya Mandir
Jhalmala Ganga Maiya Mandir: बालोद। बालोद जिला के ग्राम झलमला स्थित मां गंगा मैया मंदिर के प्रति लोगों की अटूट आस्था है। यहां स्थापित मां गंगा मैया के मूर्ति की उत्पत्ती मंदिर के पास बांधा तालाब से हुई है। इस प्राचीन मूर्ति को अंग्रेजो के शासन काल से जोड़ कर देखा जाता है। कई साल पहले इस मूर्ति की उत्पत्ती तालाब से हुई।
शुरू में एक झोपड़ी नुमा मंदिर में स्थापित किया गया था, इसके बाद समय के साथ-साथ यहां मंदिर का निर्माण हुआ। सिर्फ बालोद जिला ही नहीं बल्कि दूर दराज के लोग भी इस मंदिर में माता के दर्शन के लिए आते हैं। ऐसा माना जाता है कि, यहां सच्ची मन से मांगी गई मन्नते मां जरूर पूरा करती हैं। नवरात्रि पर्व के दौरान यहां ज्योति कलश प्रज्वलित किया जाता है।
इस नवरात्रि पर्व के दौरान भक्तों के द्वारा यहां 900 मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित किया गया है। नवरात्र के पहले दिन से ही माता के भक्तों का यहां तांता लगा हुआ है। इन 9 दिनों तक मां गंगा मइया मन्दिर परिसर में विभिन्न भक्तिमय कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।