Baloda Bazar Crime News: महात्मा गांधी की प्रतिमा के साथ असामाजिक तत्वों ने किया ऐसा काम, अब पूरे गांव में मचा बवाल, भड़के ग्रामीणों ने पुलिस से की ये मांग

Baloda Bazar Crime News: महात्मा गांधी की प्रतिमा के साथ असामाजिक तत्वों ने किया ऐसा काम, अब पूरे गांव में मचा बवाल, भड़के ग्रामीणों ने पुलिस से की ये मांग

Baloda Bazar Crime News: महात्मा गांधी की प्रतिमा के साथ असामाजिक तत्वों ने किया ऐसा काम, अब पूरे गांव में मचा बवाल, भड़के ग्रामीणों ने पुलिस से की ये मांग

Baloda Bazar Crime News | Photo Credit: IBC24

Modified Date: March 3, 2026 / 02:08 pm IST
Published Date: March 3, 2026 2:06 pm IST
HIGHLIGHTS
  • बलौदा बाजार में असामाजिक तत्वों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त की
  • घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश और विरोध प्रदर्शन हुआ
  • पुलिस ने ग्रामीणों को शांत कराया और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया

बलौदा बाजार: Baloda Bazar Crime News जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां असामाजिक तत्वों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया है। बताया जा रहा है कि शरारती तत्वों प्रतिमा का सिर तोड़कर अलग कर दिया और फेंक दिया। इस घटना के बाद पूरे गांव में बवाल मचा हुआ है, गुस्साएं ग्रामीणों ने विरोध करना शुरू कर दिया है और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Baloda Bazar Crime News मिली जानकारी के अनुसार, घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम करमदा की है। बताया जा रहा है कि 2 मार्च की रात होलिका दहन किया गया। इसी दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने देर रात राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। वहीं सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को आरोपियों की जल्द पहचान कर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देते हुए समझाइश दी, जिसके बाद स्थिति को शांत कराया गया।

फिलहाल पुलिस ने ग्रामीणों को शांत करा दी है। वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों का कहना है कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई के बाद ही उनका आक्रोश पूरी तरह शांत होगा। खंडित प्रतिमा को सुरक्षित रखवा दिया गया है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।