बलौदाबाजार में बीच चौराहे युवक की पीट-पीट कर हत्या, मामले में दो नाबालिग समेत 10 लोग गिरफ्तार
Balodabazar murder case: बताया जा रहा है कि ग्रामीण और युवक के बीच लंबे समय से विवाद था। जिसके बाद डंडे से पीट पीट कर गांव के चौराहे पर मौत …

बलौदाबाजार: Balodabazar murder case, बलौदाबाजार में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें 2 नाबालिग, 1 महिला समेत 10 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। बताया जा रहा है कि ग्रामीण और युवक के बीच लंबे समय से विवाद था। जिसके बाद डंडे से पीट पीट कर गांव के चौराहे पर मौत के घाट उतार दिया था।
आज सुबह कसडोल थाने के कटवाझर गांव में हुए इस घटना ने पूरे प्रदेश में हलचल मचा दी है। कटवाझर के रहने वाले युवक को ग्रामीणों ने घेरकर लाठी, डंडा और पत्थर से तब-तक पीटा जबतक युवक की मौत नहीं हो गई। कसडोल पुलिस को जब इसकी सूचना मिली तब तत्काल कसडोल पुलिस गांव पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दिया।
ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक आदतन अपराधी था और आए दिन गांव में लड़ाई झगड़ा और विवाद करता था। जिससे ग्रामीण तंग आ चुके थे। युवक की इसी हरकत की वजह से ही ग्रामीणों ने मिलकर इस युवक की हत्या कर दी। वहीं इस हत्याकांड के बाद जांच में जुटी कसडोल पुलिस ने कुछ ग्रामीणों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया था।
देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: Balodabazar murder case: A young man was beaten to death , 10 people including two minors arrested in the case
बलौदा बाजार
और भी पढ़ें ›
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग
01 Oct 2026 | 2:11 pm
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला
01 Oct 2026 | 11:08 am
Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी
01 Oct 2026 | 9:43 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am