MLA Indra sao car accident: सड़क दुर्घटना के शिकार हुए भाटापारा कांग्रेस विधायक इंद्र साव, कई घायल, कुंभ स्नान के लिए प्रयागराज जा रहे थे परिवार

MLA Indra sao car accident: सड़क दुर्घटना के शिकार हुए भाटापारा कांग्रेस विधायक इंद्र साव, कई घायल, कुंभ स्नान के लिए प्रयागराज जा रहे थे परिवार

MLA Indra sao car accident: सड़क दुर्घटना के शिकार हुए भाटापारा कांग्रेस विधायक इंद्र साव, कई घायल, कुंभ स्नान के लिए प्रयागराज जा रहे थे परिवार

MLA Indra sao car accident | IBC24

Modified Date: January 12, 2025 / 11:24 am IST
Published Date: January 12, 2025 11:09 am IST

रायपुर: MLA Indra sao car accident उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां छत्तीसगढ़ के कांग्रेस विधायक इंद्र साव की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद अफरातफरी का माहौल हो गया।

Read More: National Youth Day 2025 : आखिर स्वामी विवेकानंद की जयंती के दिन ही क्यों मनाया जाता है ‘युवा दिवस’? जानें इस दिन से जुड़ी ये खास बातें 

MLA Indra sao car accident मिली जानकारी के अनुसार, घटन उत्तर प्रदेश के सोनभद्र थाना क्षेत्र का है। जहां कांग्रेस विधायक अपने परिवार के साथ महाकुंभ में शामिल होने के लिए प्रयागराज जा रहे थे। इसी दौरान उत्तर प्रदेश के सोनभद्र के पास उनकी कार ट्रक से टकरा गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि हादसे में कांग्रेस विधायक के परिवार घायल हो गए हैं। वहीं राहत की बात ये है कि कांग्रेस विधायक इंद्र साव बाल बाल बच गए हैं। घटना के बाद आनन फानन में परिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज जारी है।

Read More: Jharkhand News: प्रिंसिपल ने 80 छात्राओं के उतरवा दिए शर्ट, कड़कड़ाती ठंड के बीच सिर्फ ब्लेजर पहनकर पहुंचे घर बच्चे, जानिए क्या है पूरा मामला 

बताया जा रहा है कि घटना रविवार सुबह 7 बजे की है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस विधायक इंद्र साव के अनुसार, उनके हाथ पर चोट आई है। वहीं उनके पीएसओं को गंभीर चोट आई है। उनकी पत्नी और ससुराल वालों को भी चोट आई है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है। आपको बता दें कि कांग्रेस विधायक आज अपनी कार से अपने परिवार के साथ छत्तीसगढ़ के बलरामपुर से प्रयागराज जाने के लिए निकले हुए थे।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।