Gaurav Khanna On Bigg Boss Prize Money: अब तक नहीं मिली 50 लाख की प्राइज मनी और ये चीजें, बिग बॉस 13 के विनर गौरव खन्ना के खुलासे ने सबकों चौंकाया

Gaurav Khanna On Bigg Boss Prize Money: तीन महीने से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी गौरव को प्राइज मनी, कार और टीवी नहीं मिल पाई है।

Gaurav Khanna On Bigg Boss Prize Money: अब तक नहीं मिली 50 लाख की प्राइज मनी और ये चीजें, बिग बॉस 13 के विनर गौरव खन्ना के खुलासे ने सबकों चौंकाया

Gaurav Khanna On Bigg Boss Prize Money/Image Credit: BB Talk

Modified Date: March 11, 2026 / 10:13 pm IST
Published Date: March 11, 2026 10:08 pm IST
HIGHLIGHTS
  • एक्टर गौरव खन्ना ने रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ का खिताब अपने नाम किया था।
  • गौरव खन्ना ने 7 दिसंबर 2025 को ‘बिग बॉस 19’ का खिताब जीता था।
  • तीन महीने से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी गौरव को प्राइज मनी, कार और टीवी नहीं मिल पाई है।

Gaurav Khanna On Bigg Boss Prize Money: मुंबई: मशहूर टीवी एक्टर गौरव खन्ना ने रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ का खिताब अपने नाम किया था। गौरव खन्ना ने 7 दिसंबर 2025 को ‘बिग बॉस 19’ का खिताब जीता था। वहीं ट्रॉफी जीतने बाद बिग बॉस के विनर को प्राइज मनी के तौर पर 50 लाख रुपये और कार, टीवी दिए जाने का ऐलान हुआ था। वहीं तीन महीने से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी गौरव को प्राइज मनी, कार और टीवी नहीं मिल पाई है। इस बात का खुलासा गौरव ने अपने यूट्यूब व्लॉग में किया है।

नहीं मिली प्राइज मनी और अन्य चीजें

गौरव के कई फैंस ने उनसे कैश प्राइज, कार और टीवी मिलने को लेकर सवाल किया था। इन्ही सवालों का जवाब गौरव ने अपने व्लॉग में दिया। (Gaurav Khanna On Bigg Boss Prize Money) व्लॉग में गौरव ने कहा कि, “अब तक मुझे वो चीज़ें नहीं मिली हैं।” यानी गौरव भले ही बिग बॉस 19 की ट्रॉफी अपने घर ले आए हों, लेकिन कैश प्राइज और जो भी चीज़ें उन्होंने शो में जीती थीं, उसके लिए उन्हें अभी और इंतज़ार करना होगा।

बिग बॉस के बाद बदला काफी कुछ

Gaurav Khanna On Bigg Boss Prize Money:  गौरव खन्ना ने बताया कि, बिग बॉस 19 का हिस्सा बनने के बाद उनकी लाइफ में काफी ज्यादा बदलाव आया है। वैसे तो गौरव पहले भी एक्टर थे, पर बिग बॉस ने काफी कुछ बदल दिया है। उन्हें अब लोग पहचानने लगे हैं। गौरव ने कहा, “एक एक्टर के लिए ये बहुत खास होता है कि लोग आपको आपके असली नाम से पहचाने।”

पर्सनल लाइफ में आया बड़ा बदलाव

गौरव खन्ना ने आगे कहा कि, ” बिग बॉस ने मेरे करियर से ज्यादा मेरी पर्सनल जिंदगी पर ज्यादा असर डाला है। (Gaurav Khanna On Bigg Boss Prize Money) ये कहना अभी जल्दबाज़ी होगी कि ये कैसे मेरे काम को भविष्य में बदलेगा। पहले लोग, ज्यादातर मुझे, मेरे निभाए गए कैरेक्टर, जैसे अबीर, शरमन, केविन या अनुज से पहचानते थे और वो मुझे इसी नाम से पुकारते थे, पर चीज़ें बदल गई हैं। मैं कहीं भी जाऊं, यहां तक कि मैं दुबई में भी लोग जीके जीके, गौरव कहकर बुलाते हैं। कई सालों तक अलग अलग रोल निभाने के बाद जब लोग आपको आपके असली नाम से बुलाते हैं तो ये बहुत खास होता है।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.