Farooq Abdullah Firing News: पूर्व सीएम पर जानलेवा हमले की कोशिश, गए थे इस कार्यक्रम में शामिल होने, तभी युवक ने की अंधाधुंध फायरिंग, मौके पर मची अफरा-तफरी
Farooq Abdullah Firing News: Farooq Abdullah Firing News: जम्मू-कश्मीर में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग की गई है।
Farooq Abdullah Firing News/Image Credit: IBC24.in
Farooq Abdullah Firing News: श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में नेशनल कांफ्रेंस के संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग की गई है। इस हमले में पूर्व मुख्यमंत्री बाल-बाल बच गए हैं। बताया जा रहा है कि, पूर्व सीएम फारूक अब्दुला जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में एक वकील की शादी में गए थे। इसी दौरान उन पर हमला किया गया है। (Farooq Abdullah Firing News) पुलिस ने पूर्व सीएम अब्दुला पर फायरिंग करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
उपमुख्यमंत्री को लगे छर्रे
Farooq Abdullah Firing News: मिली जानकारी के अनुसार, समारोह के दौरान एक व्यक्ति ने पिस्तौल लहराते हुए फायरिंग कर दी। हालांकि मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हमलावर को काबू में कर लिया। बताया जा रहा है कि इस घटना में उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी को छर्रे लगने से मामूली चोट आई है, (Farooq Abdullah Firing News) जबकि फारूक अब्दुल्ला पूरी तरह सुरक्षित हैं।
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। हमलावर की पहचान जम्मू के स्थानीय निवासी कमल सिंह जम्वाल के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस फायरिंग के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी हुई है।
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कहा, “एक समारोह में फायरिंग की घटना की सूचना मिली है, जहां जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख फारूक अब्दुल्ला और उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी मौजूद थे। एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।”
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 11, 2026
इन्हे भी पढ़ें:-
- Bhopal Groom Arrested : शादी के मंडप में मचा हड़कंप! दुल्हन के वरमाला डालने से पहले पुलिस ने दूल्हे को पहना दी हथकड़ी, एक्शन का कारण जानकर रह जाएंगे हक्का-बक्का
- Police Transfer List: पुलिस विभाग में बड़ी सर्जरी, बदले गए कई जगहों के एसपी, एक साथ 19 अफसर इधर से उधर
- khargone Well Incident : निर्मोही माँ का खौफनाक कांड! 20 दिन के नवजात समेत 3 बच्चों को इस वजह से उतार दिया मौत के घाट, पूरी सच्चाई जानकर रह जाएंगे हैरान

Facebook


