Bhatapara Mirgi Village: उपसरपंच और महिला कमांडो के घर हमला, डंडे और रॉड लेकर पहुंचे गुंडे, छत्तीसगढ़ के इस गांव में दहशत कै माहौल
Bhatapara Mirgi Village: उपसरपंच और महिला कमांडो के घर हमला, डंडे और रॉड लेकर पहुंचे गुंडे, छत्तीसगढ़ के इस गांव में दहशत कै माहौल
byt news/ image source: ibc24
- उपद्रवियों ने मचाया जमकर उत्पात
- उपसरपंच और महिला कमांडो
- जान से मारने, जलाने की धमकी
Bhatapara Mirgi Village: भाटापारा: छत्तीसगढ़ के भाटापारा क्षेत्र के अंतर्गत मिर्गी ग्राम में असामाजिक तत्वों के उत्पात से गांव का माहौल तनावपूर्ण हो गया है। गांव के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है और ग्रामीण खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, गांव के ही कुछ गुंडा प्रवृत्ति के लोगों ने हालात बिगाड़ दिए हैं। मामला उस समय और गंभीर हो गया जब इन उपद्रवियों ने गांव के उपसरपंच रोशन लाल साहू और महिला कमांडो राजकुमारी वर्मा को निशाना बनाया। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने उनके घर पहुंचकर न सिर्फ हंगामा किया बल्कि खुलेआम धमकियां भी दीं।
घर के दरवाजे को जोर-जोर से पीटना शुरू कर दिया
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, उपद्रवी अपने हाथों में डंडा, लोहे की रॉड और सब्बल लेकर पहुंचे थे और उन्होंने घर के दरवाजे को जोर-जोर से पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान उन्होंने जान से मारने की धमकी दी और पेट्रोल डालकर घर में आग लगाने की बात कही। इतना ही नहीं, आरोपियों ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बनाया, जिससे इलाके में और ज्यादा भय का माहौल फैल गया। इस घटना के बाद उपसरपंच और महिला कमांडो ने तुरंत भाटापारा ग्रामीण थाने पहुंचकर चार आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने जांच शुरू कर दी है
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेम सागर सिदार ने कहा है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी तरह की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस का कहना है कि वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है। इस घटना के बाद गांव में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है, ग्रामीणों में भय का माहौल है और सभी आरोपी जल्द गिरफ्तार हों, इसकी मांग कर रहे हैं।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Raipur Rape News : राजधानी में रास्ता भटकी युवती के साथ दरिंदगी, मदद करने के बहाने ऑटो चालक ने मिटाई हवस
- RR vs SRH, IPL 2026 Highlights: हैदराबाद के इन दो खिलाड़ियों ने वैभव के शतक पर फेरा पानी, राजस्थान को 5 विकेट से रौंदा, यहां जानें मैच का आंखों देखा हाल
- Colombia Bus Bomb Blast: बस ब्लास्ट में मरने वालो की संख्या बढ़कर हुई 13, 30 से ज्यादा लोगों का इलाज जारी, राष्ट्रपति ने जताया शोक

Facebook


