Balodabazar Exam Cheating Video: वीडियो बनाओगे तो सोच लेना… छत्तीसगढ़ ओपन परीक्षा में खुलेआम हो रहा था ये काम, CCTV फुटेज वायरल, सवाल पूछने पर भड़के अधिकारी, मीडियाकर्मी को दी ये धमकी!

Ads

Balodabazar Exam Cheating Video: वीडियो बनाओगे तो सोच लेना... छत्तीसगढ़ ओपन परीक्षा में खुलेआम हो रहा था ये काम, CCTV फुटेज वायरल, सवाल पूछने पर भड़के अधिकारी, मीडियाकर्मी को दी ये धमकी!

  • Reported By: Sunil Sahu

    ,
  •  
  • Publish Date - May 19, 2026 / 02:32 PM IST,
    Updated On - May 19, 2026 / 02:58 PM IST

Balodabazar Exam Cheating Video/Image: AI Generated

HIGHLIGHTS
  • ओपन स्कूल परीक्षा केंद्र का कथित CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ
  • वीडियो में परीक्षा के दौरान नकल जैसी संदिग्ध गतिविधियां होने का दावा किया जा रहा है
  • मीडिया के सवालों पर अधिकारियों के बदसलूकी और धमकी देने के आरोप लगे हैं

Balodabazar Exam Cheating Video: बलौदाबाजार जिले के कसडोल से ओपन स्कूल परीक्षा में कथित नकल का बड़ा मामला सामने आया है। सोशल मीडिया में वायरल CCTV वीडियो ने शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि परीक्षा केंद्र में खुलेआम नकल कराई जा रही थी। जब मीडिया ने जिम्मेदार अधिकारियों से सवाल पूछे तो अधिकारी भड़क गए और मीडिया कर्मियों से बदसलूकी करते हुए धमकी तक दे डाली।

परीक्षा केंद्र का वीडियो वायरल

मामला कसडोल स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल का बताया जा रहा है, जहां बीते 30 मार्च को ओपन स्कूल की परीक्षा आयोजित हुई थी। अब परीक्षा केंद्र का कथित CCTV वीडियो (Balodabazar Exam Cheating Video) सामने आया है, जिसमें परीक्षा के दौरान संदिग्ध गतिविधियां दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।

रिपोर्टर से की बदसलूकी

मीडिया कर्मियों ने जब मामले को लेकर स्कूल प्रबंधन और जिम्मेदार अधिकारियों से सवाल पूछे, तो अधिकारी जवाब देने के बजाय भड़क गए। आरोप है कि मीडिया से बदसलूकी की गई और कैमरा बंद करने की धमकी तक दी गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अधिकारियों ने कहा- वीडियो (Balodabazar Exam Cheating Video) बनाओगे तो सोच लेना। इस पूरे मामले पर स्कूल के प्रिंसिपल समेत परीक्षा केंद्र से जुड़े जिम्मेदार लोग कार्यालय छोड़कर निकल गए। अब सवाल यह उठ रहा है कि यदि परीक्षा केंद्र में इस तरह की गतिविधियां हो रही थीं तो निगरानी की जिम्मेदारी किसकी थी।

फिलहाल पूरे मामले में शिक्षा विभाग की ओर से कोई स्पष्ट कार्रवाई सामने नहीं आई है, लेकिन वायरल वीडियो के बाद अब निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।

ये भी पढ़ें 

Join Our Whatsapp Group

यह मामला कहां का है?

यह मामला छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के कसडोल स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल का है।

वायरल वीडियो में क्या दावा किया जा रहा है?

वीडियो में ओपन स्कूल परीक्षा के दौरान कथित रूप से खुलेआम नकल कराए जाने का दावा किया जा रहा है।

परीक्षा कब आयोजित हुई थी?

बताया जा रहा है कि यह परीक्षा 30 मार्च को आयोजित हुई थी।

अधिकारियों पर क्या आरोप लगे हैं?

मीडिया कर्मियों ने आरोप लगाया है कि सवाल पूछने पर अधिकारियों ने बदसलूकी की और धमकी दी।

क्या शिक्षा विभाग ने कोई कार्रवाई की है?

फिलहाल शिक्षा विभाग की ओर से कोई स्पष्ट कार्रवाई सामने नहीं आई है, लेकिन मामले की जांच की मांग तेज हो गई है।