Balrampur Road Accident: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, सड़क पर बिखर गई लाशें, 10 घायल

Balrampur Road Accident: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, सड़क पर बिखर गई लाशें, 10 घायल

Balrampur Road Accident: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, सड़क पर बिखर गई लाशें, 10 घायल

Balrampur Road Accident: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, सड़क पर बिखर गई लाशें, 10 घायल /image: AI Generated

Modified Date: July 16, 2026 / 09:24 am IST
Published Date: July 16, 2026 9:23 am IST
HIGHLIGHTS
  • बलरामपुर के शंकरगढ़ क्षेत्र में मजदूरों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई
  • हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 10 मजदूर घायल हुए हैं
  • घायलों में चार की हालत गंभीर बताई जा रही है, पुलिस मामले की जांच में जुटी है

बलरामपुर। Balrampur Road Accident: छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे नहीं थम रहें है, यहां आए दिन अलग-अलग जिलों में रोड एक्सीडेंट में कई लोग अपनीं जान गंवा रहें हैं। इसी बीच बलरामपुर जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां मजदूरों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 10 लोग घायल हो गए हैं। जिसमें से 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह मामला शंकरगढ़ थाना क्षेत्र का है।

काम करके वापस घर की लौट रहे थे मजदूर

Balrampur Road Accident जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन में बड़ी संख्या में सवार होकर मजदूर अपना काम करके वापस घर की लौट रहे थे। इसी दौरान जारगीम गांव के पास अचानक पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई है। 10 मजदूर घायल हुए हैं, जिनमें से 4 को गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाच चीख पुकार मच गई। लोग सड़क पर तड़पते रोते बिलखते नजर आएं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों ने राहत बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। (Chhattisgarh Accident)

Balrampur Road Accident अभी मृत महिलाओं की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाकर शिनाख्त में जुट गई है।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.