Balrampur Road Accident: एक झटके में खत्म हो गई कई जिंदगियां, चीख-पुकार से गूंज उठा इलाका, लोगों की हालत देख दंग रह गई पुलिस

Ads

Balrampur Road Accident: एक झटके में खत्म हो गई कई जिंदगियां, चीख-पुकार से गूंज उठा इलाका, लोगों की हालत देख दंग रह गई पुलिस

Balrampur Road Accident | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • सरगुजा संभाग में सड़क हादसा
  • चार लोगों की मौके पर मौत
  • ट्रैक्टर चालक फरार

रामानुजगंज: Balrampur Road Accident छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। देखते ही देखते घटना स्थल पर अफरातफरी मच गई और लोगों की भीड़ जुट गई। (Surguj Accident News)

Chhattisgarh Accident News मिली जानकारी के अनुसार, घटना बलरामपुर जिले के ग्राम पीपरपान गांव के सनावल थाना क्षेत्र का है। जहां तेज रफ्तार बाइक चलती ट्रैक्टर में जाकर घुस गई, लेकिन ट्रैक्टर चालक ने गाड़ी रोकने के बजाए बाइक सवारों को घसीटकर ले गया। (Tractor Bike Accident) जिसके बाद वो उन्हें तड़पता छोड़ भाग निकला। जिससे चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद चीख पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर घटना स्थल पहुंची और चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि सभी एक ही परिवार के थे।

एक ही बाइक पर सवार थे चारो

आपको बता दें कि नियमों को ताक पर रखकर चारों युवक एक ही बाइक पर सवार थे और ट्रैक्टर सड़क किनारे खड़ा हुआ था, इसी दौरान बाइक घुस गई। मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई। आनन फानन में दो घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दोनों ने भी दम तोड़ दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और ट्रैक्टर चालक की तलाश कर रही है।

इन्हें भी पढ़ें:-

हादसा कहां हुआ?

बलरामपुर जिले के ग्राम पीपरपान, सनावल थाना क्षेत्र में।

कितने लोगों की मौत हुई है?

इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक किस परिवार से थे?

सभी मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं।