Akanksha Toppo FIR: फिर विवादों में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो, भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने में की लिखित शिकायत, अब इस दिग्गज मंत्री पर अभद्र टिप्पणी का आरोप
Akanksha Toppo FIR: फिर विवादों में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो, भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने में की लिखित शिकायत, अब इस दिग्गज मंत्री पर अभद्र टिप्पणी का आरोप

Akanksha Toppo FIR
- सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो के खिलाफ शिकायत
- भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने में की लिखित शिकायत गिरफ्तारी की मांग
- , मंत्री पर अभद्र टिप्पणी का आरोप
रामानुजगंज: Akanksha Toppo FIR: रामानुजगंज में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो (Social media influencer Akansha toppo) के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि आकांक्षा टोप्पो ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री रामविचार नेताम के खिलाफ अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी की है।
मंत्री रामविचार नेताम पर अभद्र टिप्पणी का आरोप
भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस तरह की टिप्पणियों (Akanksha Toppo controversy) से न केवल जनप्रतिनिधियों की छवि धूमिल हो रही है बल्कि समाज में वैमनस्य और तनाव का माहौल भी बन रहा है। इसी को लेकर कार्यकर्ताओं ने रामानुजगंज थाने (BJP complaint Chhattisgarh) पहुंचकर आरोपी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के खिलाफ सख्त कार्रवाई और तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।
आकांक्षा टोप्पो के खिलाफ पहले भी FIR (Akanksha Toppo arrest news)
बता दें की इससे पहले भी छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और सीतापुर से भाजपा विधायक रामकुमार टोप्पो पर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अभद्र टिप्पणी करना सरगुजा की सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर आकांक्षा टोप्पो को भारी पड़ा था। पुलिस ने आकांक्षा टोप्पो को गिरफ्तार किया था। खास बात यह है कि आकांक्षा टोप्पो ने पुलिस अफसर के सामने माफी भी मांग ली थी। आपको बता दें कि इस पूरे मामले में सीतापुर भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारियों के लिखित रिपोर्ट के आधार पर सीतापुर पुलिस ने सरगुजा की सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर आकांक्षा टोप्पो के खिलाफ नामजद FIR दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर आगे की कारवाई शुरू कर दी है। इस दौरान आकांक्षा टोप्पो ने पुलिस अधिकारी के सामने हाजिर होने पर मांफी भी मांगी थी।
जमानत के बाद आकांक्षा टोप्पो ने बनाया वीडियो (Akanksha Toppo Viral Video)
Akanksha Toppo FIR: सोशल मीडिया एन्फ्लूएंसर आकांक्षा टोप्पो को गिरफ्तार होने के बाद जमानत मिल गई उसके बाद फिर से आकांक्षा टोप्पो ने वीडियो बनाया था। इस वीडियो में आकांक्षा ने अपनी मौत को लेकर आशंका जाहिर की थी, साथ ही उसने साफ शब्दों में कहा था कि वह सोशल मीडिया से अपना वह वीडियो नहीं हटाएगी जिसके कारण उसे गिरफ्तार किया गया था। इतना ही नहीं है आकांक्षा टोप्पो ने कहा था कि उसे अंदर से ऐसा महसूस हो रहा है कि किसी भी तरीके से उसकी मौत भी हो सकती है। इसलिए उसे मौत से डर तो लग रहा है लेकिन वह न तो डर से वह वीडियो हटाएगी और न ही वह वीडियो बनाना बंद करेगी। आकांक्षा टोप्पो ने कल गिरफ्तार होने की बात की लेकर भी पूरी बातें बताई थी ।
यह भी पढ़ें
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: रामानुजगंज में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री रामविचार नेताम के खिलाफ अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिससे सामाजिक तनाव फैलने की आशंका है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Akanksha Toppo FIR: Complaint filed against social media influencer Akanksha Toppo
बलरामपुर
और भी पढ़ें ›
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm