Balrampur Bank Scam: छत्तीसगढ़ में 23 करोड़ का बैंक घोटाला! फर्जी खाते खोलकर किया गबन, बैंक मैनेजर समेत 11 गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में 23 करोड़ का बैंक घोटाला…Balrampur Bank Scam: 23 crore bank scam in Chhattisgarh! Embezzlement done by opening fake

Balrampur Bank Scam | Image Source | IBC24
- बलरामपुर- फर्जी खाता खोलकर करीब 23 करोड़ का गबन
- सहकारी बैंक कुसमी और शंकरगढ़ में हुआ फर्जीवाड़ा
- पुलिस ने बैंक मैनेजर समेत 11 लोगों को किया गिरफ्तार
बलरामपुर: Balrampur Bank Scam: बलरामपुर जिले में सहकारी बैंकों में करोड़ों रुपये के घोटाले का पर्दाफाश हुआ है। कुसमी और शंकरगढ़ स्थित केंद्रीय सहकारी बैंक शाखाओं में भारी वित्तीय अनियमितताओं और फर्जीवाड़े के मामले में पुलिस की स्पेशल टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बैंक प्रबंधन से जुड़े 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सभी आरोपी बलरामपुर, अंबिकापुर और कोरिया जिलों के रहने वाले हैं और बैंक में विभिन्न पदों पर कार्यरत थे।
क्या है घोटाले का पूरा मामला?
Balrampur Bank Scam: बलरामपुर जिले के केंद्रीय सहकारी बैंक की कुसमी और शंकरगढ़ शाखाओं में करोड़ों की हेराफेरी और गबन की शिकायत सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई। बलरामपुर के एसपी ने मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में इस घोटाले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि बैंक के शाखा प्रबंधक अरविंद श्रीवास्तव ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिसमें दोनों शाखाओं में भारी वित्तीय गड़बड़ियों की आशंका जताई गई थी। जनवरी 2025 में नाबार्ड को सीईओ, जनपद पंचायत शंकरगढ़ की ओर से एक शिकायत पत्र मिला था। इस पत्र में तीन बैंक खातों में संदिग्ध लेनदेन और बड़े पैमाने पर आर्थिक अनियमितता की बात कही गई थी। शिकायत मिलने के बाद बैंक विभाग द्वारा आंतरिक जांच के लिए एक दल गठित किया गया था। लेकिन दल द्वारा जांच नहीं किए जाने पर बैंक ने नवीन उपाध्याय एंड एसोसिएट से फ्लैश ऑडिट करवाया।
Balrampur Bank Scam: इस ऑडिट रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि कुसमी और शंकरगढ़ शाखाओं के तहत विभिन्न सहकारी समितियों के खातों में कुल 23 करोड़ रुपये की वित्तीय अनियमितता की गई है। यह रकम फर्जी खातों, जाली दस्तावेज और अनाधिकृत लेन-देन के माध्यम से गबन की गई। जांच के दौरान पुलिस को यह स्पष्ट प्रमाण मिले कि यह फर्जीवाड़ा शाखा स्तर पर कार्यरत बैंककर्मियों की मिलीभगत से किया गया। सभी 11 आरोपी कुसमी और शंकरगढ़ शाखा में किसी न किसी पद पर कार्यरत थे जिनमें शाखा प्रबंधक, क्लर्क, कैशियर और संबंधित समितियों से जुड़े कर्मचारी शामिल हैं।
Balrampur Bank Scam: इस वित्तीय घोटाले को लेकर कुसमी और शंकरगढ़ थानों में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस की विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और आगे की पूछताछ जारी है। एसपी ने बताया कि इस घोटाले की तह तक जाने के लिए पुलिस की विशेष टीम लगातार काम कर रही है। जिन अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही या मिलीभगत सामने आएगी, उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: इस घोटाले में करीब 23 करोड़ रुपये का गबन किया गया है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Balrampur Bank Scam: 23 crore bank scam in Chhattisgarh
बलरामपुर
और भी पढ़ें ›
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है
01 Oct 2026 | 6:34 pm