CG Dhan Kharidi Date Extended
बलरामपुर: Balrampur Dhan Kharidi Kendra: बलरामपुर जिले में धान खरीदी के लिए कुल 49 उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं। इसी कड़ी में धान खरीदी केंद्रों पर गड़बड़ी पाए जाने पर कलेक्टर ने सख्त कार्रवाई की है। जांच के दौरान धंधापुर और कामेश्वर नगर धान खरीदी केंद्रों में अनियमितताएं पाई गईं, जिसके बाद कलेक्टर ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों केंद्रों के खरीदी प्रभारियों को हटा दिया है। साथ ही, इन केंद्रों पर नए खरीदी प्रभारियों की नियुक्ति कर दी गई है।
Balrampur Dhan Kharidi Kendra: जिले में अब तक लगभग 16 लाख क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। इसके बावजूद धंधापुर और कामेश्वर नगर धान खरीदी केंद्रों से लगातार अनियमितताओं की शिकायतें मिल रही थीं। खाद्य विभाग द्वारा की गई जांच में इन केंद्रों पर गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर कलेक्टर ने दोनों खरीदी प्रभारियों को तत्काल प्रभाव से हटा दिया, ताकि आगे की धान खरीदी प्रक्रिया प्रभावित न हो।