Balrampur Opium Farming News/Image Source: @TS_SinghDeo
बलरामपुर: Balrampur Opium Farming News: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में अवैध अफीम की खेती का बड़ा मामला सामने आया है। जिले के खजुरी पंचायत अंतर्गत तुर्रीपनी गांव में करीब 2.5 से 3 एकड़ जमीन पर अफीम की अवैध खेती किए जाने की जानकारी मिली है। सूचना मिलने के बाद पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। टीम ने खेत में लगी अवैध अफीम की फसल को जब्त करने की कार्रवाई की।
Balrampur Opium Farming News: अधिकारियों के अनुसार खेत में लगे अफीम के पौधों में डोडा पक चुके थे और उन पर चीरा भी लगाया जा चुका था जिससे स्पष्ट होता है कि अफीम का लेटेक्स निकालने की तैयारी की जा रही थी। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि यह जमीन एक स्थानीय आदिवासी निवासी की है, जिसे झारखंड के एक व्यक्ति ने पट्टे (लीज) पर लिया था। फिलहाल पुलिस और प्रशासन मामले की जांच कर रहे हैं और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस अवैध खेती के पीछे कौन लोग शामिल हैं।
ये तस्वीर आज शाम 4 बजे की है और इसमें दिखाई दे रहे पौधे अफ़ीम के हैं।
ग्राम पंचायत खजुरी के तुर्रीपनी में लगभग 2 एकड़ ज़मीन पर अफ़ीम की खेती होने की गंभीर खबर सामने आई है। चिंताजनक बात यह है कि प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों से इस तरह की घटनाएं लगातार और बार-बार सामने आ रही हैं।… pic.twitter.com/XRYTKRJM3c
— T S Singhdeo (@TS_SinghDeo) March 11, 2026
Balrampur Opium Farming News: इस मामले को लेकर प्रदेश की राजनीति भी गरमा गई है। T. S. Singh Deo ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर इस घटना को गंभीर बताते हुए सरकार और प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने लिखा कि ग्राम पंचायत खजुरी के तुर्रीपनी में करीब दो एकड़ जमीन पर अफीम की खेती होने की खबर बेहद चिंताजनक है और प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों से इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।
उन्होंने सवाल उठाया कि जब पूरे साल बोई जाने वाली फसलों का रिकॉर्ड प्रशासन के पास रहता है, तो फिर उसकी नाक के नीचे इतनी बड़ी मात्रा में अफीम की खेती कैसे हो रही है। उन्होंने कहा कि यह केवल लापरवाही नहीं बल्कि कहीं न कहीं मिलीभगत की आशंका भी पैदा करता है। सिंहदेव ने यह भी पूछा कि प्रदेश की सरकार इस गंभीर मुद्दे पर चुप क्यों है और आखिर यह अवैध कारोबार किसके संरक्षण में चल रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की कि पूरे मामले की जांच कर सख्त कार्रवाई की जाए।