Reported By: Naresh Mishra
,Bastar Petrol Pump Fight VideoImage- AI Generated
Bastar Petrol Pump Fight Video: देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगभग 3 रुपये बढ़ोतरी के बाद आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है। नई दरें लागू होते ही कई राज्यों में असर दिखाई देने लगा है। वहीं छत्तीसगढ़ के कई जिलों में पेट्रोल और डीजल की कमी के चलते कई पेट्रोल पंप ड्राई हो चुके हैं। जहां पेट्रोल उपलब्ध है, वहां वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। इसी बीच पेट्रोल पंप में मारपीट (Bastar Petrol Pump Fight Video) का मामला सामने आया है। यहां बस्तर के जगदलपुर में पेट्रोल पंप में नियम विरुद्ध तरीके से तय की गई लिमिट से नाराज कुछ लोगों ने मैनेजर की पिटाई कर दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि कथित तौर पर पूरे प्रदेश भर में पेट्रोल और डीजल प्रति व्यक्ति को देने के लिए पेट्रोल पंप संचालक ने नियम तय कर रखा है और इसी के चलते बाइक को ₹200 और चारपहिया वाहन को हजार रुपए का पेट्रोल-डीजल दिया जा रहा है। शनिवार सुबह जगदलपुर के एयरपोर्ट के नजदीक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल पंप मैनेजर का इसी बात को लेकर विवाद हुआ। पेट्रोल भरने आए युवक अतिरिक्त पेट्रोल की मांग कर रहे थे क्योंकि उन्हें लंबी दूरी तय करनी थी, जब पेट्रोल पंप मैनेजर ने पेट्रोल देने से इनकार किया तो इस पर बहस हुई और इसके बाद बाइक सवार युवक के साथियों ने मैनेजर की पिटाई (Bastar Petrol Pump Fight Video) कर दी। इस पिटाई से नाराज पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने सामूहिक तौर पर एकत्र होकर कोतवाली पुलिस में शिकायत दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।
CG News: PM Modi के संदेश से प्रेरित दूल्हा! पेट्रोल बचाने अनोखे तरीके से निकाली बारात |