Professor-Student Call Recording: यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर और छात्रा की कॉल रिकॉर्डिंग वायरल, कहा-…ठीक है डार्लिंग…तुम्हारे लिए सब कुछ ओपन है, सुनिए क्या बात हुई दोनों के बीच

Ads

Professor-Student Call Recording: यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर और छात्रा की कॉल रिकॉर्डिंग वायरल, कहा-...ठीक है डार्लिंग...तुम्हारे लिए सब कुछ ओपन है

  •  
  • Publish Date - May 16, 2026 / 01:52 PM IST,
    Updated On - May 16, 2026 / 01:53 PM IST

Professor-Student Call Recording: यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर और छात्रा की कॉल रिकॉर्डिंग वायरल, कहा-...ठीक है डार्लिंग...तुम्हारे लिए सब कुछ ओपन है / Image: AI Generated

HIGHLIGHTS
  • प्रोफेसर और छात्रा की कॉल रिकॉर्डिंग वायरल
  • वायरल ऑडियो में प्रोफेसर पेपर लीक करने की बात कह रहा
  • आरोपी शिक्षक के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई

लखनऊ: Professor-Student Call Recording:  सोशल मीडिया पर एक प्रोफेसर और छात्रा की बातचीत की कॉल रिकॉर्डिंग तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल कॉल रिकॉर्डिंग में प्रोफेसर अपनी छात्रा से पेपर लीक करने की बात कह रहा है। ​इतना ही नहीं प्रोफेसर फोन पर छात्रा से मिलने आने की डिमांड कर रहा है। कॉल रिकॉर्डिंग वायरल होने के बाद बवाल मचा हुआ है। वहीं, ताजा जानकारी के अनुसार आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हालांकि, आरोपी शिक्षक ने सभी आरोपों से इनकार किया और दावा किया कि विश्वविद्यालय के भीतर और विद्यार्थियों के बीच ‘‘आंतरिक राजनीति’’ के कारण उसे झूठा फंसाया जा रहा है।

छात्रा और प्रोफेसर की कॉल रिकॉर्डिंग वायरल

Professor-Student Call Recording:  दरसअल मामला तब सामने आया जब छात्रा ने कथित घटना के बारे में प्रशासन को सूचित किया और फोन पर बातचीत के कथित ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर प्रसारित हुए। शुक्रवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में, विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि वह ऐसे मामलों में ‘‘कतई बर्दाश्त नहीं करने’’ की नीति का पालन करता है और संस्थान की गरिमा एवं शैक्षणिक माहौल को प्रभावित करने वाले किसी भी आचरण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विश्वविद्यालय ने लिया इंटरनल जांच करवाने का फैसला

विज्ञप्ति में कहा गया है कि कुलपति जे पी सैनी ने विश्वविद्यालय की आंतरिक शिकायत समिति को 24 घंटे के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। विश्वविद्यालय ने कहा कि यह कदम निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने और आरोप सही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने की उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उसने कहा कि परीक्षा नियंत्रक ने ऑडियो क्लिप में किए गए कथित पेपर लीक के दावों के संबंध में संबंधित शिक्षक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है।

 

प्रो​फेसर ने आरोपों को किया खारिज

विश्वविद्यालय के एक अधिकारी ने कहा कि आरोपी शिक्षक, छात्रा और कुछ अन्य विद्यार्थियों के बयान शुक्रवार को प्रॉक्टर कार्यालय में दर्ज किए गए तथा जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है, जिसके बाद कोई निर्णय लिया जाएगा। आरोपी शिक्षक की पहचान प्राणीशास्त्र विभाग में सहायक प्रोफेसर परमजीत सिंह के रूप में की गई है । उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘मैं इन आरोपों को पूरी तरह से खारिज करता हूं। विश्वविद्यालय के भीतर और विद्यार्थियों के बीच आंतरिक राजनीति के कारण मुझे इस मामले में निशाना बनाया जा रहा है एवं फंसाया जा रहा है।’’

एबीवीपी ने की बर्खास्त करने की मांग

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने एक बयान में आरोप लगाया कि वायरल ऑडियो क्लिप में कथित तौर पर शिक्षक द्वारा विद्यार्थी के लिए की गई आपत्तिजनक टिप्पणियां और परीक्षा प्रश्न पत्र लीक होने से संबंधित दावे हैं। अभाविप ने आरोपी शिक्षक को तत्काल बर्खास्त करने और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। अभाविप (लखनऊ विश्वविद्यालय इकाई) के अध्यक्ष जय श्रीवास्तव ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन, स्थानीय पुलिस और उत्तर प्रदेश सरकार को परीक्षा की शुचिता और यौन उत्पीड़न से संबंधित कड़े प्रावधान लागू करने चाहिए और आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार करना चाहिए।

ये भी पढ़ें

वायरल कॉल रिकॉर्डिंग में क्या दावा किया गया है?

वायरल ऑडियो में प्रोफेसर पर छात्रा को पेपर लीक करने और आपत्तिजनक बातचीत करने का आरोप लगाया गया है।

आरोपी प्रोफेसर कौन हैं?

आरोपी शिक्षक की पहचान प्राणीशास्त्र विभाग के सहायक प्रोफेसर परमजीत सिंह के रूप में हुई है।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने क्या कार्रवाई की है?

विश्वविद्यालय प्रशासन ने आंतरिक शिकायत समिति से 24 घंटे में रिपोर्ट मांगी है और संबंधित शिक्षक के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है।

क्या आरोपी प्रोफेसर ने आरोप स्वीकार किए हैं?

नहीं, आरोपी प्रोफेसर ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए इसे विश्वविद्यालय की आंतरिक राजनीति बताया है।

ABVP ने इस मामले में क्या मांग की है?

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने आरोपी शिक्षक को तत्काल बर्खास्त करने और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।