Reported By: Anshul Mukati
,Digvijay Singh Viral Video: पूर्व सीएम का भाजपा की दिग्गज नेत्री के साथ वीडियो वायरल, पहले रह चुकीं हैं मंत्री, सियासत पंडितों को लग सकती है मिर्ची / Image: IBC24
इंदौर: Digvijay Singh Viral Video मध्यप्रदेश की सियासत में उस वक्त दिलचस्प नजारा देखने को मिला, जब बीजेपी की वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री उषा ठाकुर और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह आमने-सामने आ गए। बातचीत का केंद्र बना सनातन धर्म, हिंदुत्व और सार्वजनिक जीवन में धार्मिक पहचान का मुद्दा। दोनों नेताओं के बीच हुई इस चर्चा का वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।
Digvijay Singh Viral Video दरअसल, बातचीत के दौरान दिग्विजय सिंह ने कहा कि वे हमेशा से सनातन धर्म को मानने वाले रहे हैं और इस बात की घोषणा पहले भी कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि सनातन परंपरा अनादि काल से चली आ रही है और वे व्यक्तिगत रूप से पूरी आस्था के साथ इसका पालन करते हैं। इस दौरान उषा ठाकुर ने भी अपनी बात रखते हुए कहा कि सार्वजनिक जीवन में सनातन धर्म को खुलकर स्वीकार करना चाहिए। उन्होंने व्रत, पूजा-पाठ और धार्मिक परंपराओं का जिक्र करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा देश की पहचान है।
बातचीत के दौरान दोनों नेताओं के बीच कई मुद्दों पर हल्की नोकझोंक भी देखने को मिली। वहीं हाईकोर्ट के एक फैसले का जिक्र करते हुए दोनों नेताओं ने न्यायालय के निर्णय के सम्मान की बात कही। हालांकि राजनीतिक मतभेदों के बावजूद दोनों नेताओं के बीच बातचीत का अंदाज सौहार्दपूर्ण रहा। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और लोग इसे मध्यप्रदेश की राजनीति का अनोखा राजनीतिक संवाद बता रहे हैं।