Chhattisgarh Naxal News : जगदलपुर में सरेंडर के बाद अब इस ज़िले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच छिड़ी भीषण मुठभेड़, SP ने खुद की पुष्टि

Ads

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के परतापुर क्षेत्र में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इससे ठीक पहले जगदलपुर में 108 नक्सलियों ने हथियार, कैश और सोने के साथ आत्मसमर्पण किया था, जिससे सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है।

  •  
  • Publish Date - March 11, 2026 / 05:34 PM IST,
    Updated On - March 11, 2026 / 05:39 PM IST

Chhattisgarh Naxal News / Image Source : IBC24 / FILE

HIGHLIGHTS
  • छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के परतापुर क्षेत्र में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ ।
  • जगदलपुर में 3.95 करोड़ रुपये के इनामी 108 नक्सलियों ने हथियार, कैश और सोने के साथ किया सरेंडर।
  • केंद्र सरकार ने मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद खत्म करने का रखा है लक्ष्य।

कांकेर: Chhattisgarh Naxal News छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षा बलों का अभियान अब अपने निर्णायक मोड़ पर है। जगदलपुर में 108 नक्सलियों के आत्मसमर्पण की बड़ी सफलता के तुरंत बाद, अब कांकेर जिले के परतापुर क्षेत्र में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है। कांकेर एसपी निखिल राखेचा ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों ओर से लगातार फायरिंग जारी है।

108 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

आपकों बता दें की कुछ देर पहले छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले में डेडलाइन से ठीक 20 दिन पहले बस्तर संभाग के 3 करोड़ 95 लाख रुपये के इनामी 108 नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया है। Jagdalpur Naxal Surrender सरेंडर करने वाले 108 नक्सलियों में से 101 नक्सलियों ने हथियार, 3.6 करोड़ रुपये कैश और 1 किलो सोना के साथ आत्मसमर्पण किया है। सरेंडर करने वाले नक्सलियों में बटालियन के प्रमुख नक्सली राहुल और झित्रु की टीम भी शामिल है।

डेडलाइन में बाकि है 20 दिन

आपको बता दें की बता दें कि केंद्र सरकार देशभर से नक्सलियों को खत्म करने के लिए निर्णायक अभियान चला रही है। नक्सली या तो सरेंडर कर रहे हैं और जो समर्पण नहीं कर रहे हैं, अभी भी हथियार उठाए हुए हैं, तो वे सुरक्षा बलों के हाथों एनकाउंटर में ढेर हो रहे हैं। Chhattisgarh Naxal News केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देशभर से नक्सलवाद को खत्म करने के लिए मार्च 2026 तक का लक्ष्य रखा है। इस अभियान में सुरक्षाबलों को कई बड़ी सफलता मिली है। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में कई खूंखार नक्सली जैसे बरसे देवा शामिल हैं, वहीं सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में भी हिड़मा ( Mandavi Hidma Encounter ) जैसे कई खतरनाक नक्सलियों को मार गिराया है।

इन्हे भी पढ़ें:-

 

कांकेर में मुठभेड़ कहां हुई?

कांकेर जिले के परतापुर क्षेत्र में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें दोनों ओर से फायरिंग जारी है।

हाल ही में कितने नक्सलियों ने सरेंडर किया है?

जगदलपुर में बस्तर संभाग के 108 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है, जिनमें से कई बड़े इनामी नक्सली भी शामिल हैं।

सरकार ने नक्सलवाद खत्म करने के लिए क्या लक्ष्य रखा है?

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मार्च 2026 तक देशभर से नक्सलवाद को खत्म करने का लक्ष्य रखा है।