Reported By: Nitesh Gupta
,Batra Dam News | Photo Credit: AI
सूरजपुर: Batra Dam News छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां बांध मछली पकड़ने के दौरान अचानक नाव पलट गई। नाव में सवार तीन लोग डूब गए। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने तीनों की खोजबीन कर रही है।
Batra Dam News मिली जानकारी के अनुसार, मामला करंजी चौकी थाना क्षेत्र के बतरा इलाके की घटना है। बतरा बांध में देर रात 9 से 10 लोग मछली पड़कने लिए निकले थे। इसी दौरान नाव अचानक पलट गई, जिससे तीनों युवक पानी में डूब गए। घटना के बाद अफरातफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर नगर सेना की DDRF टीम और पुलिस मौके पर पहुंची, जहां युवकों की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। फिलहाल तीनों युवक लापता बताया जा रहा है, जिसकी लगातार तलाशी की जा रही है। फिलहाल युवकों का कोई पता नहीं चल पाया है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।