BEO फतेह मोहम्मद ने बच्चों को भेजा भागवत सुनने, तो सीएम भूपेश ने दिए सस्पेंड करने के निर्देश, अब कांग्रेस-भाजपा भिड़े

इसी मामले में इधर रायपुर में भाजपा नेता अजय चंद्राकर ने के बयान पर कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा ने कहा है कि CM भूपेश बघेल की सभी ग्रंथों के प्रति श्रद्धा है।

BEO फतेह मोहम्मद ने बच्चों को भेजा भागवत सुनने, तो सीएम भूपेश ने दिए सस्पेंड करने के निर्देश, अब कांग्रेस-भाजपा भिड़े
Modified Date: January 14, 2023 / 03:46 pm IST
Published Date: January 14, 2023 3:38 pm IST

cm bhupesh action on bhagwat katha

बलरामपुर। कुरूद मामले में सीएम भूपेश बघेल ने कहा है कि बीईओ पर कार्रवाई करना सही निर्णय है, उन्होंने कहा​ कि मंत्री विधायक के घर जाने का आदेश देना गलत है, किसी के घर भागवत हो तो बीईओ का आदेश गलत है। सीएम ने कहा कि बच्चों को आदेश दिया, इसलिए कार्रवाई की गई है।

इसी मामले में इधर रायपुर में भाजपा नेता अजय चंद्राकर ने के बयान पर कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा ने कहा है कि CM भूपेश बघेल की सभी ग्रंथों के प्रति श्रद्धा है। उन्होंने कहा कि अजय चंद्राकर राजनीतिक रूप से टिप्पणी करते हैं, अजय चंद्राकर अपने विवेक से काम करें। बता दें कि अजय चंद्राकर ने कहा था कि सीएम भूपेश बघेल भागवत को नहीं मानते।

गौरतलब है कि जिले के कुरूद में भागवत कथा सुनने के लिए बीईओ फतेह मोहम्मद कोया द्वारा आदेश जारी किए जाने की शिकायत को संज्ञान में लेते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कुरूद बीईओ को तत्काल हटाने के निर्देश डीईओ को दिए थे।

भागवत कथा सुनने के मामले में कार्रवाई

समीक्षा बैठक के दौरान सीएम को शिकायत मिली कि कुरुद विकासखंड शिक्षा अधिकारी मोहम्मद एफएम कोया ने कुरुद के खेल मेला मैदान में आयोजित जया किशोरी की भागवत कथा सुनने ब्लॉक के सभी स्कूलों के प्रमुखों को बच्चों को लाने निर्देश जारी किया है। इस शिकायत को सीएम भूपेश बघेल ने गम्भीरता से लेते हुए बीईओ को तत्काल हटाने के आदेश दिए थे।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com