भानुप्रतापपुर उपचुनाव : भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम के खिलाफ EC में शिकायत, कांग्रेस ने लगाया नियमो के उल्लंघन करने का आरोप

Ads

Bhanupratappur by-election: भानुप्रतापपुर उप चुनाव में भाजपा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधि प्रकोष्ठ

  •  
  • Publish Date - November 20, 2022 / 09:52 AM IST,
    Updated On - December 3, 2022 / 03:18 PM IST

Elderly woman murde

कांकेर : Bhanupratappur by-election: भानुप्रतापपुर उप चुनाव में भाजपा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधि प्रकोष्ठ ने भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम द्वारा रिटर्निंग ऑफिसर कक्षा में नामांकन दाखिल करने के दौरान 20 से अधिक व्यक्तियों को ले जा कर नामांकन दाखिल करने का आरोप लगाया है। इस दौरान उन्होंने आदर्श आचार संहिता के नियमो का उल्लंघन किया है। इसके लिए उनके खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

यह भी पढ़ें : कार में मिली भिलाई की छात्रा की लाश, बिलासपुर में रहकर कर रही थी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, इस बात को लेकर आरोपी से हुआ था विवाद

भाजपा प्रत्याशी पर विधिवत कार्यवाही की मांग

Bhanupratappur by-election:  दरअसल 17 नवंबर को भानुप्रतापपुर उप चुनाव के नामांकन दाखिल करने के आखिरी दिन भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी ब्रम्हा नंद नेताम शक्ति प्रदर्शन कर नामांकन दाखिल करने जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। रिटर्निग ऑफिसर कक्ष में 5 व्यक्ति को के जाने की अनुमति थी, लेकिन भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हा नंद नेताम के साथ पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, बृजमोहन अग्रवाल, राम विचार नेताम, केदार कश्यप सहित 20 से अधिक आदमी मौजूद थे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की विधि प्रकोष्ठ ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी रायपुर से लिखित शिकायत कर भाजपा प्रत्याशी पर विधिवत कार्यवाही की मांग की है।

यह भी पढ़ें : जो बाइडेन की पोती नाओमी बाइडेन की हुई शादी, दूल्हे का नाम सुनकर चौंक जाएंगे 

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें