लखनऊ, 31 अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश के लखनऊ में दहेज के लिए कथित तौर पर पत्नी की हत्या करने के आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि 28 अगस्त को शिकायतकर्ता राम गुलाम ने लिखित शिकायत दी थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई।
मोहनलालगंज थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 80(2) (दहेज मृत्यु) और 85 (पति या उसके रिश्तेदार द्वारा महिला के साथ क्रूरता) तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
पुलिस ने बताया कि तकनीकी और अन्य साक्ष्यों के साथ-साथ खुफिया तंत्र की मदद से आरोपी प्रमोद कुमार (25) को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के मुताबिक, मामले में शामिल अन्य आरोपियों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
भाषा राजेंद्र जितेंद्र
जितेंद्र