Bhanupratappur By-Election : कांग्रेस ने सावित्री मंडावी को बनाया अपना उम्मीदवार, समर्थन को लेकर जेसीसीजे अध्यक्ष ने कह दी ये बड़ी बात

Ads

Bhanupratappur by-election : जनता कांग्रेस सावित्री मंडावी का समर्थन करेगी और उनके विरुद्ध कोई प्रत्याशी चुनाव में नही उतारेगी।

  •  
  • Publish Date - November 16, 2022 / 04:49 PM IST,
    Updated On - December 3, 2022 / 04:31 PM IST

Bhanupratappur by-election

भानुप्रतापपुर। Bhanupratappur by-election :  छत्तीसगढ़ भानुप्रतापपुर उपचुनाव में बीजेपी के बाद कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार मैदान में उतार दिया है। कांग्रेस ने सावित्री मंडावी पर अपना भरोसा जताया है। 16 नवंबर, 2022: कांग्रेस द्वारा भानुप्रतापपुर उपचुनाव में सावित्री मंडावी को प्रत्याशी घोषित करते ही, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने यह आधिकारिक घोषणा कर दी है कि जनता कांग्रेस सावित्री मंडावी का समर्थन करेगी और उनके विरुद्ध कोई प्रत्याशी चुनाव में नही उतारेगी।

 

read more : इस तरह करनी चाहिए देवी-देवताओं की परिक्रमा, पूजन के दौरान इन बातों का रखें ध्यान, मिलेगा पुण्य 

Bhanupratappur by-election : वहीं इसी बीच जेसीसीजे अध्यक्ष अमित जोगी ने सावित्री मंडावी के समर्थन को लेकर कहा कि जनता कांग्रेस सावित्री मंडावी का समर्थन करेगी और उनके विरुद्ध कोई प्रत्याशी चुनाव में नही उतारेगी। इसी के साथ कहा कि मंडावी परिवार से जोगी परिवार के अत्यंत घनिष्ठ पारिवारिक संबंध रहे हैं। स्वर्गीय मनोज मंडावी के स्वर्गवास के बाद उनके सम्मान में सावित्री भाभी के विरुद्ध प्रत्याशी खड़ा करने का प्रश्न ही नही उठता था। पार्टी के सभी कार्यकर्ता सावित्री मंडावी को प्रचंड बहुमत से जीताने के लिए कार्य करेंगे।

 

और भी लेटेस्ट और बड़ी खबरों के लिए यहां पर क्लिक करें