Bhilai Murder Today News: छत्तीसगढ़ के इस जिले में दैनिक वेतनभोगी कर्मी की बेरहमी से हत्या.. पहले पिलाई शराब फिर किया हमला, वजह जानकर रह जायेंगे हैरान

भिलाई के जामुल क्षेत्र में पुरानी बाइक चोरी के विवाद में रायपुर नगर निगम के कर्मचारी की हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

Bhilai Murder Today News: छत्तीसगढ़ के इस जिले में दैनिक वेतनभोगी कर्मी की बेरहमी से हत्या.. पहले पिलाई शराब फिर किया हमला, वजह जानकर रह जायेंगे हैरान

Bhilai Murder Today News || Image- IBC24 NEWS File

Modified Date: August 4, 2026 / 11:08 pm IST
Published Date: August 4, 2026 11:01 pm IST
HIGHLIGHTS
  • बाइक विवाद में कर्मचारी की हत्या।
  • आरोपी ने शराब पिलाकर वारदात की।
  • जामुल पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार किया।

भिलाई: दुर्ग जिले के जामुल थाना क्षेत्र के ग्राम नारधा में पुरानी बाइक चोरी के विवाद ने एक व्यक्ति की जान ले ली। रायपुर नगर निगम के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी भीम गायकवाड़ की बेरहमी से हत्या कर दी गई। (Bhilai Murder Today News) घटना की सूचना मिलते ही जामुल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अरविंद चतुर्वेदी को गिरफ्तार कर लिया है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

दो साल पुराना था बाइक चोरी का विवाद

पुलिस के मुताबिक़ मृतक भीम गायकवाड़ ने करीब दो साल पहले आरोपी अरविंद चतुर्वेदी से एक मोटरसाइकिल चलाने के लिए ली थी। इसी दौरान वह बाइक रायपुर से चोरी हो गई थी। इसके बाद से आरोपी लगातार भीम से नाराज चल रहा था और अपनी बाइक वापस मांग रहा था।

नई बाइक देने की बात भी नहीं मानी

बताया जा रहा है कि विवाद खत्म करने के लिए भीम गायकवाड़ ने आरोपी को दूसरी बाइक देने की पेशकश भी की थी, लेकिन आरोपी अपनी पुरानी बाइक वापस लेने की जिद पर अड़ा रहा। (Bhilai Murder Today News) इसी बात को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।

पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, मंगलवार को आरोपी ने पहले भीम गायकवाड़ को अपने साथ बैठाकर शराब पिलाई। इसके बाद दोनों के बीच फिर से बाइक को लेकर विवाद हुआ। इसी दौरान आरोपी ने भीम पर हमला कर उसकी हत्या कर दी।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी

घटना की सूचना मिलते ही जामुल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अरविंद चतुर्वेदी को गिरफ्तार कर लिया है। (Bhilai Murder Today News) फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है और पुलिस हत्या के सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

इन्हें भी पढ़ें:

इंडिगो को अनुशासित, मजबूत बनाए रखने की जरूरत : सीईओ विली वॉल्श

राम मंदिर में ‘लूट’ और छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई भाजपा की हार का कारण बनी: राउत

महिला मुक्केबाजों को प्राथमिकता दो, 2028 ओलंपिक में पदक की बेहतर दावेदार: अखिल

माइक फ्रैंक के इस्तीफे के बाद यूपीएल ने फसल संरक्षण कारोबार की कमान जय श्रॉफ को सौंपी

बीएएसएफ इंडिया का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में दोगुना से अधिक होकर 360 करोड़ रुपये पर


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown