(Realme 16 Pro Harry Potter Edition Launch Date/ Image Credit: Instagram)
नई दिल्ली: Realme 16 Pro Harry Potter Edition Launch Date: भारत में रियलमी 21 सितंबर 2026 को Realme 16 Pro Harry Potter Edition लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी ने इस स्पेशल फोन के डिजाइन और लिमिटेड एडिशषन गिफ्ट बॉक्स की जानकारी साझा कर दी है। यह फोन Warner Bros के साथ मिलकर तैयार किया गया है। इससे पहले कंपनी Game of Thrones थीम वाला लिमिटेड एडिशन भी लॉन्च कर चुकी है।
फोन में ब्राउन कलर का रियर पैनल मिलेगा, जिस पर लेदर जैसा टेक्सचर और Argyle पैटर्न दिया गया है। इसका (Realme 16 Pro Harry Potter Edition) डिजाइन Wizard’s Chess से प्रेरित बताया गया है। बैक पैनल के बीच में Hogwarts Crest दिया गया है, जबकि कैमरा मॉड्यूल को Harry Potter के उल्लू Hedwig की आंखों जैसा लुक दिया गया है। मेटल फ्रेम पर ‘Welcome to Hogwarts’ स्लोगन भी लेजर से उकेरा गया है।
इस स्पेशल एडिशन (Realme 16 Pro Harry Potter Edition) के साथ खास Hogwarts थीम वाला गिफ्ट बॉक्स भी मिलेगा। इसकी केवल 5,000 यूनिट उपलब्ध होंगी। बॉक्स को Harry Potter के ट्रंक की 1:1 रेप्लिका जैसा डिजाइन किया गया है। इसमें Hogwarts Acceptance Letter, ट्रेन टिकट, Crest Bookmarks, Character Postcards, Hogwarts Logo वाला फोन केस और Phone Pin जैसे कलेक्टिबल्स शामिल होंगे।
फीचर्स की बात करें तो Harry Potter Edition में रेगुलर Realme 16 Pro जैसे स्पेसिफिकेशन्स मिलने की उम्मीद है। फोन में 6.78 इंच की 144Hz AMOLED स्क्रीन और MediaTek Dimensity 7300 Max प्रोसेसर दिया जाएगा। इसमें 7,000mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग मिलेगी। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 200MP OIS प्राइमरी, 8MP अल्ट्रावाइड और 50MP सेल्फी कैमरा शामिल होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक फोन 12GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ आ सकता है।