Bhilai Suicide News: “मां ने नहीं दिए 100 रुपये…” फिर कुछ घंटों बाद इस हाल में मिली बेटे की लाश, इधर हॉस्टल में एक और मौत से फैली सनसनी
Bhilai Suicide News: भिलाई के दो थाना क्षेत्र में सामने आए जहां दो युवको ने अलग-अलग कारणों से अपने जीवन को समाप्त कर लिया।
Bhilai Suicide News/Photo Credit: IBC24 File
- भिलाई में दो अलग-अलग घटनाओं में दो युवकों की मौत
- एक युवक के पास से भावुक नोट बरामद हुआ
- दूसरे मामले में छात्र हॉस्टल के कमरे में मृत मिला
Bhilai Suicide News: कभी-कभी छोटी सी बात किसी की जिंदगी को खत्म करने के लिए काफी होती है। कभी प्यार में असफल होना तो कभी घर में पैरेंट्स की डांट उन्हें सुसाइड तक ले आती है। ऐसे ही मामले दुर्ग के भिलाई के दो थाना क्षेत्र में सामने आए जहां दो युवको ने अलग-अलग कारणों से अपने जीवन को समाप्त कर लिया। पहला मामला भट्टी थाना क्षेत्र के सेक्टर 4 का था, जहां बीएसपी कर्मी के ग्रेजुएट बेटे दीपांशु वर्मा ने बरसों से बंद पड़े बीएसपी के सीनियर सेकंडरी स्कूल की तीसरी मंजिल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
युवक ने छोड़ा सुसाइड नोट
सुसाइड से पहले दीपांशु ने अपनी मां से 100 रुपए मांगे थे, लेकिन मां ने पैसे नहीं दिए। इसके बाद वह वहां से चला गया और आखिर में उसका शव स्कूल की सीढ़ी के पास लटका मिला। भट्टी थाना पुलिस ने जब तलाशी ली तो दीपांशु का बैग नीचे सीढ़ियों के पास पड़ा था और उसके पास से एक सुसाइड नोट भी निकला। जिसमें उसने चंद लाइन अंग्रेजी में लिखी थी कि उससे नफरत करने के लिए थैक्स, लेकिन उसका शरीर नफरत करने के लिए नहीं है इसलिए उसे दफनाने की बजाए उसका अंतिम संस्कार किया जाए।
इधर दूसरा मामला सेक्टर 7 स्थित महाराणा प्रताप भवन के हॉस्टल का है। जहां पंडरिया से पढ़ने आए 19 साल के छात्र निखिल पौसार्य ने पंखे में फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। निखिल ने कोई सुसाइड नोट तो नहीं छोड़ा, लेकिन दोस्तों ने बताया कि कल दोपहर वह किसी से मिलने गया था और वापस आने के बाद काफी परेशान था। रोजाना की तरह न तो उसने सबके साथ खाना खाया और न ही सबके साथ घूमने गया। सुबह जब देर तक कमरे से बाहर नहीं आया तो उसके कमरे का दरवाजा तोड़ा गया तो वह पंखे पर झूल रहा था। इस खबर के बाद भिलाई नगर थाना पुलिस वहां पहुंची और शव को नीचे उतारा।
ये भी पढ़ें
- GPM Kidnapping Video: छत्त्तीसगढ़ में दिनदहाड़े कारोबारी का अपहरण, पुलिस बनकर बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम, CCTV फुटेज देख पुलिस के भी उड़े होश
- Rahul Gandhi CG Visit: छत्तीसगढ़ दौरे पर राहुल गांधी.. प्रदेश के कांग्रेस नेताओं को दी ये नसीहत, अब जिलाध्यक्षों से कर रहे चर्चा
- NEET Re-Examination Live Updates: बुरका पहनकर एग्जाम सेंटर पहुंची NEET अभ्यर्थी को नहीं मिली एंट्री.. ये छात्राएं भी बिना परीक्षा दिए लौटीं घर
- T20 cricket Leading Run Scorer: ‘यूनिवर्सल बॉस’ क्रिस गेल को पीछे छोड़ ये बल्लेबाज पहुंचा टॉप पर.. जानें किन बल्लेबाजों ने बनाये टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन

Facebook


