Bijapur Minor Girls Pregnant: छत्तीसगढ़ के इस जिले में ये क्या हो रहा? हॉस्टल में रहने वाली नाबालिग छात्राएं हुईं प्रेगनेंट, कोई तीन तो कोई पांच महीनों से… सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई

Ads

Bijapur Minor Girls Pregnant: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां गंगालूर स्थित पोटा केबिन छात्रावास की तीन छात्राएं गर्भवती पाई गई हैं।

  •  
  • Publish Date - March 15, 2026 / 02:27 PM IST,
    Updated On - March 16, 2026 / 01:13 PM IST
HIGHLIGHTS
  • पोटा केबिन छात्रावास में 3 छात्राएं गर्भवती
  • करीब 5 माह की गर्भवती हैं छात्राएं
  • गर्भवती छात्राओं में दो नाबालिग

Bijapur Minor Girls Pregnant: बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां गंगालूर स्थित पोटा केबिन छात्रावास की तीन छात्राएं गर्भवती पाई गई हैं। जानकारी के अनुसार इन छात्राओं का गर्भ करीब पांच महीने का बताया जा रहा है। सामने आई जानकारी के मुताबिक गर्भवती छात्राओं में से दो नाबालिग भी हैं। इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और पूरे मामले को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं।

Bijapur Pregnant Girls News: स्वास्थ्य विभाग से बनाया गया गर्भवती कार्ड

बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से इन छात्राओं के लिए गर्भवती कार्ड भी बनाया गया है। इससे यह संकेत मिलता है कि स्वास्थ्य विभाग को इस स्थिति की जानकारी थी और उनके स्वास्थ्य से जुड़ी प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। हालांकि मामला सामने आने के बाद छात्रावास की अधीक्षिका ने कहा है कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। अधीक्षिका के इस बयान के बाद पूरे मामले को लेकर और भी सवाल उठने लगे हैं।

Bijapur News: शिक्षा विभाग की निगरानी व्यवस्था पर उठे सवाल

गंगालूर पोटा केबिन छात्रावास में पढ़ने वाली छात्राओं के गर्भवती होने की घटना ने शिक्षा विभाग की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। छात्रावास में रह रही छात्राओं की सुरक्षा और देखरेख की जिम्मेदारी प्रशासन और संबंधित विभागों की होती है। ऐसे में तीन छात्राओं के गर्भवती होने की घटना ने व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल इस मामले को लेकर जांच की मांग तेज हो गई है ।

इन्हें भी पढ़ें :-